फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricketer Dinesh Karthik and wife Dipika Pallikal become parents to twin boys; shares photo on social media instagram twitter | Squash player dipika pallikal

पिता बने दिनेश कार्तिक: दीपिका ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Thu, 28 Oct 2021 08:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Oct 2021 08:11 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कार्तिक और दीपिका ने गुरुवार को बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं।

विज्ञापन
Cricketer Dinesh Karthik and wife Dipika Pallikal become parents to twin boys; shares photo on social media instagram twitter | Squash player dipika pallikal
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल बच्चों केे साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कार्तिक और दीपिका ने गुरुवार को बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika Pallikal Karthik (@dipikapallikal)

कार्तिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ''...और अब हम तीन से पांच हो चुके हैं। हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते।'' इसके साथ ही कार्तिक ने दोनों बच्चों का नाम भी बताया है। एक का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और दूसरे का जियान पल्लीकल कार्तिक है। तीन से पांच होने वाली लाइन में उन्होंने खुद का, दीपिका का, अपने दोनों बच्चों का और अपने कुत्ते का जिक्र किया है।

कार्तिक हाल ही में यूएई में हुए आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उससे पहले वह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने बतौर कमेंटेटर काम किया था। बतौर कमेंटेटर कार्तिक की काफी तारीफ भी हुई थी। 

वहीं, दीपिका पल्लीकल एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने आखिरी बार 2018 में खेला था। 30 साल की दीपिका पिछले साल इस वक्त स्क्वॉश के पेरिस ओलंपिक 2024 का हिस्सा नहीं बनाए जाने को लेकर निराशा जाहिर की थी। 

कार्तिक और दीपिका ने 2015 में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों धर्मों के रिति रिवाजों से शादी की थी। कार्तिक की यह दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed