फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zaheer khan and sagrika ghatke may become parents soon sagrika is in uae with her husband

विराट के बाद अब जहीर भी बनने वाले हैं पिता, एक्ट्रेस पत्नी सागरिका देंगी खुशखबरी

Mon, 12 Oct 2020 02:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 12 Oct 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Zaheer khan and sagrika ghatke may become parents soon sagrika is in uae with her husband
ZAHEER SAGRIKA

मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि जहीर और सागरिक जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। जहीर खान ने साल 2017 में चक दे फिल्म की अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की थी।

विज्ञापन



आईपीएल के चलते दोनों अभी संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं। हालांकि इस खबर के बारे में जहीर और सागरिका दोनों ने ही अपने फैन्स को कुछ भी औपचारिक तौर पर नहीं बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सागरिक गर्भवती हैं और उन दोनों के दोस्तों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जल्द दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी। अनुष्का जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और वह भी इन दिनों यूएई में अपने पति विराट कोहली के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जहीर खान के जन्मदिन पर उनकी पत्नी सागरिका घाटके ने एक भावुक भरा संदेश इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था कि जहीर एक निस्वार्थ हैं और वास्तव में वैसा रहने के लिए आपका शुक्रिया। जन्मदिन की शुभकामनाएं पति।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed