{"_id":"5bcf43dbbdec22693f5f5a47","slug":"zaheer-khan-and-rp-singh-will-participate-in-t10-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विंग सरताज जहीर खान-आरपी सिंह की मैदान पर वापसी, अब तेज क्रिकेट में दुनिया देखेगी दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्विंग सरताज जहीर खान-आरपी सिंह की मैदान पर वापसी, अब तेज क्रिकेट में दुनिया देखेगी दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
जहीर खान
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सफलतम तेज गेंदबाजों में शामिल रहे जहीर खान और आर पी सिंह ने 21 नवंबर से शुरू हो रही दूसरी टी-10 लीग खेलने के लिए करार किया है। जहीर और आर पी के अलावा प्रवीण कुमार, एस बद्रीनाथ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी भी इस लीग में खेलेंगे।
विज्ञापन
आयोजकों ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। विश्व कप 2011 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे जहीर ने सभी प्रारूपों में मिलाकर 600 से अधिक विकेट लिए हैं। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले आर पी दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहला टी 20 विश्व कप जीतने वाली टीम में थे।
विज्ञापन
वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और शाहिद आफरीदी को इस लीग का आइकन चुना गया था। आठ टीमों के बीच 21 नवंबर से दो दिसंबर तक यह लीग शारजाह में खेली जाएगी।
विज्ञापन