फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuzvendra chahal get second place in icc t20 ranking

ICC रैंकिंग में चहल बने विश्व के नंबर-2 गेंदबाज, सबसे ज्यादा फायदे में वॉशिंगटन सुंदर

Tue, 20 Mar 2018 12:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
yuzvendra chahal get second place in icc t20 ranking
yuzvendra chahal and washington sundar

टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आईसीसी टी-20 की ताजा रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। चहल 12 पायदान की उछाल के साथ विश्व के नंबर दो गेंदबाज बन गए हैं। यह चहल के अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। लेग स्पिनर चहल 706 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि निदाहास ट्रॉफी टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत चहल को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। इस सीरीज में चहल ने पांच मैंचों में कुल 8 विकटें हासिल की थी। वहीं टीम इंडिया के नवोदित स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। श्रीलंका में हुई हालिया टी-20 सीरीज में उन्होंने 8 विकटें हासिल की थीं। सुंदर 151 पायदान की बढ़त के साथ रैंकिंग में 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

yuzvendra chahal get second place in icc t20 ranking
दिनेश कार्तिक

वहीं आईपीएल नीलामी में बड़ा हाथ मारने वाले अफगानिस्तान के कलात्मक स्पिन गेंदबाज राशिद खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। राशिद खान सबसे ज्यादा 759 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इस लिस्ट में 8वें स्थान पर मौजूद हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों में जयदेव उनाडकट और शार्दुल ठाकुर 52वें पायदान पर एक साथ बने हुए हैं। इसके अलावा फाइनल मैच के स्टार बैट्समैन दिनेश कार्तिक ने टूर्नामेंट में निचले मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी की, जिससे वह 126 स्थान के फायदे से 95 वें स्थान पर पहुंच गए। उनके अब तक के सर्वश्रेष्ठ 246 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed