क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने की सगाई, सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ शेयर की दिलकश फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी जीवनसंगिनी चुन ली है। इस करिश्माई स्पिनर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और अपने नए जीवन के बारे में बताया। उन्होंने फोटो को शेयर कर लिखा, 'हमने अपने परिवारों के साथ' हां' कहा। यह भी पढ़ें: PHOTO: आखिर कौन हैं धनश्री वर्मा, जो बनेंगी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की दुल्हनियां
We said “Yes” along with our families❤️ #rokaceremony pic.twitter.com/Sf4t7bIgQt
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) August 8, 2020विज्ञापन
यह खबर फैंस के लिए 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल के 13वें सीजन से कम बड़ी नहीं है। चहल की मंगेतर का नाम धनश्री वर्मा है, जो पेशे से कोरियोग्राफर होने के अलावा एक डॉक्टर और यूट्यूबर भी हैं। सगाई से पहले चहल धनश्री के साथ काफी जूम सेशंस में एक्टिव नजर आते थे।