फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh watches his six sixes video with son orion

Yuvraj Singh Video: अपनी ही बल्लेबाजी के मुरीद हुए युवराज, बेटे के साथ देखा छह छक्कों का वीडियो

Mon, 19 Sep 2022 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 01:57 PM IST
सार

युवराज सिंह ने आज से 15 साल पहले एक ही ओवर में छह छक्के लगाए थे। इस ओवर का वीडियो उन्होंने अपने बेटे के साथ देखा। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के साथ अपना वीडियो भी शेयर किया। 
 

विज्ञापन
Yuvraj singh watches his six sixes video with son orion
युवराज सिंह ने अपने बेटे के साथ छह छक्कों का वीडियो देखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह फिर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने साल 2019 में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अब कमेंटेटर या कोच के रूप में भी सक्रिय नहीं हैं, लेकिन 15 साल पहले आज के दिन ही उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। युवराज के साथ क्रिकेट के हर फैन को यह ऐतिहासिक पल आज भी याद है। युवी ने इस मौके पर अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 15 साल बाद यह वीडियो देखने के लिए इससे बेहतर साथी नहीं मिल सकता था। 
विज्ञापन


क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और बेटे की देख-रेख करने में पत्नी की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

फ्लिंटॉप के साथ बहस के बाद युवराज ने लगाए थे छह छक्के
2007 टी20 विश्व कप के एक मैच में युवराज और इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉप के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद युवी उत्तेजित नजर आ रहे थे। युवी क्रीज पर थे और इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी के लिए आए। युवराज ने उनके ओवर की शुरुआती दो गेंदों में छक्के लगा दिए। युवराज से बहस करने वाले एंड्रयू फ्लिंटॉप तो शांत हो गए, लेकिन युवी ने तीसरी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम गेंदबाज के पास पहुंच गई। सभी ने गेंदबाज को समझाया, लेकिन युवी ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इसके बाद सभी ने मान लिया कि आज एक ओवर में छह छक्के लगने वाले हैं और हुआ भी वैसा ही। 

युवराज ने इस मैच में सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने की रिकॉर्ड युवी के नाम है। 

छक्के खाने के बाद बदल गए ब्रॉड
युवराज के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के खाने के बाद भी ब्रॉड का टी20 करियर खत्म नहीं हुआ और उन्होंने एक गेंदबाज के रूप में खुद को बहुत बेहतर किया। उन्होंने कुल 56 टी20 मैच खेले और 65 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.63 का रहा। वहीं, 121 वनडे मैचों में उन्होंने 178 विकेट अपने नाम किए और 5.27 के इकोनॉमी रेट से रन दिए। हालांकि, 2016 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ध्यान देने के लिए वनडे और टी20 से दूरी बना ली और अब इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही ब्रॉड का जलवा दिखता है। 

159 टेस्ट में ब्रॉड ने 566 विकेट अपने नाम किए हैं और क्रिकेट सबसे फॉर्मेट में जेम्स एंडरसन के बाद इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर ब्रॉड इंग्लैंड के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 809 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन ने कुल 954 विकेट झटके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रॉड आठवें नंबर पर हैं। अब उनका लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक को पीछे छोड़ना है, जिनके नाम 829 विकेट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed