फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh reveals his post retirement plans

रिटायरमेंट के बाद कमेंटेटर नहीं बनना चाहते युवराज, यह होगी ऑलराउंडर की अगली जॉब

Tue, 13 Feb 2018 09:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh reveals his post retirement plans
युवराज सिंह

टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह की आईपीएल में घर वापसी हो गई है। इस सीजन में वह अपनी पुरानी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे। 1999-2000 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले युवराज अब तक कई कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं। इसी बीच युवराज ने रिटायरमेंट के बाद अपनी नई योजना के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन


युवराज का मानना है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है, इसलिए वह लगातार टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक न एक दिन तो उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना ही है। इस बारे में बात करते हुए युवराज ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वह एक कमेंटेटर तो बिल्कुल नहीं बनना चाहते। उनकी योजना है कि वह अपने संगठन 'यूवीकैन' के साथ जुड़कर कैंसर पीड़ितों के लिए कुछ खास कर सकें।

विज्ञापन

Yuvraj Singh reveals his post retirement plans
युवराज सिंह

इसके अलावा युवराज सिंह वचिंत बच्चों की मदद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। युवराज चाहते हैं कि ऐसे बच्चे अगर स्पोर्ट्स में कुछ करना चाहते हैं, तो उनके लिए बेहतरीन कोचिंग के इंतजाम किए जा सकें। अब तक कई कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके युवराज ने विराट और धोनी की कप्तानी पर भी बात की।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा कि मैंनें दोनों ही खिलाड़ियों के साथ काफी क्रिकेट खेला है। धोनी जहां एक शांत प्रवृति के कप्तान हैं, वहीं विराट के अंदर आक्रामकता काफी ज्यादा है। सही समय पर सही निर्णय लेने की कला धोनी को विराट से बेहतर कप्तान बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed