फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh optimistic about his future plan

अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहताः युवराज

Wed, 21 Nov 2012 03:01 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Wed, 21 Nov 2012 03:01 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh optimistic about his future plan

एक साल तक टीम इंडिया से दूर रहकर कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बावजूद टीम में वापसी करना युवराज के लिए किसी सपने से कम नहीं है। कैंसर की जंग जीतने के बाद एक बार फिर मैदान पर लौट दुनिया के लिए मिसाल बन चुके भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि उनका मकसद अब पीछे मुड़कर देखने की बजाय भविष्य के बारे में सोचना है।

विज्ञापन


युवी ने कहा कि मेरे लिए पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मैं टीम में वापसी कर चुका हूं और अब मेरा मकसद भविष्य के बारे में सोचने का है। अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने से उत्साहित युवी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट को दिए अपने साक्षात्कार में कहा कि मैंने भारतीय टेस्ट टीम के लिए खेलने का सपना हमेशा से ही देखा है और इसे मैं जिंदगी भर याद करता रहूंगा।
विज्ञापन


लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले 'कमबैक' मैन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी फिटनेस और अपने जज्बे दोनों को ही साबित किया। युवी ने कहा कि मेरे लिए यह अच्छी शुरुआत थी। लेकिन मैं 74 रन पर ही आउट हो गया। जब आप अच्छा स्कोर बना चुके होते हैं तो आप एक बड़ी पारी बनाना चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश मैं इसके आगे रन नहीं बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed