फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh in line for ODI comeback after three years

इधर शादी की तारीख आई उधर युवराज की टीम में वापसी की आस जगी

Wed, 28 Sep 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh in line for ODI comeback after three years
युवराज सिंह - फोटो : getty

बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर 2 साल लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में फिर से शामिल कर लिए गए हैं। उनके चयन के बाद अब धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह की भी वापसी के आसार बनते दिख रहे हैं और वह भी उनकी शादी की तारीख तय होने के बाद। 

विज्ञापन


अगर सब कुछ सही रहा तो युवराज को 3 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है और इसके बाद दोनों टीमों को 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर, 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। हालांकि इस साल की शुरुआत में वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जरिए टीम इंडिया में लौटने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को गौतम गंभीर के साथ बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) अपना फिटनेस टेस्ट दिया था जिसमें वह सफल रहे। 27 सितंबर को ही युवराज की शादी की तारीख के बारे में जानकारी मिली तो दूसरी ओर उनके टीम में वापसी के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर को चोटिल सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह पर टीम में अचानक शामिल किया गया है। उनके चयन के बाद अब इस बात की संभावना बनती दिख रही है कि गंभीर मुरली विजय के साथ कोलकाता टेस्ट में पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट 30 सितंबर से शुरू होगा।

पुराने खिलाड़ियों की वापसी में के पीछे कोच कुंबले का हाथ

Yuvraj Singh in line for ODI comeback after three years
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI

ओपनर गौतम गंभीर की वापसी के बाद अब युवराज सिंह के टीम में लौट सकते हैं। टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले की योजना के अनुसार युवराज वनडे फॉरमेट में फिट बैठते हैं। भारत को टेस्ट सीरीज के बाद 16 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज भी खेलनी है। कोच को उम्मीद है कि युवराज के पास बतौर ऑलराउंडर काफी योग्यता है जिसका दोहन किया जा सकता है। यही कारण है कि उनकी टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने दिसंबर, 2013 में अपना आखिरी वनडे खेला था।

मुख्य कोच कुंबले ने इस महीने की शुरुआत में खेली गई दलीप ट्रॉफी के बाद गंभीर और युवराज के बारे में सकारात्मक सोच रखते हुए फिर से मौका देने का विचार बनाया है, अब इन दोनों अनुभवी क्रिकेटरों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण होता दिख रहा है।

देश में लंबे घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को देखते हुए टीम इंडिया प्रबंधन खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल बनाने की तैयारी में जुटा है। इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज बरिंदर सरां और जसप्रीत बुमराह भी एनसीए में फिटनेस टेस्ट में हाजिर हुए और पास भी हो गए। गंभीर टेस्ट में तो युवराज, सरां और बुमराह वनडे टीम में शामिल होने की कतार में हैं।

कभी कोच कुंबले के साथ खेल चुके हैं गंभीर और युवराज

Yuvraj Singh in line for ODI comeback after three years
गौतम गंभीर - फोटो : Getty
गौतम गंभीर और युवराज सिंह कोच अनिल कुंबले के साथ टीम इंडिया में रहते हुए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। खास बात यह है कि दोनों क्रिकेटर उस टीम का भी हिस्सा रहे थे जिसमें भारत वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा था। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और फिर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में भारत विश्व विजयी रही थी। 2016 की शुरुआत में युवराज को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था।

हालांकि उन्हें मार्च-अप्रैल में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल किया गया था, लेकिन वह इस वापसी को शानदार नहीं बना सके। उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन ज्यादा रन नहीं बना सके। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 35 और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रनों की बड़ी पारी खेली थी। हालांकि वह गेंदबाजी में कामयाब रहे थे और शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 5 विकेट भी झटके। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed