फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh gets new hairstyle for ipl 2018

कोहली के नए लुक पर भारी पड़ेगा युवी का हेयरस्टाइल, बाल कटवाने के बाद मांगी के एल राहुल से माफी

Sun, 25 Mar 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh gets new hairstyle for ipl 2018
युवराज-कोहली - फोटो : file

आगामी आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए एक और जहां सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे पड़े हैं, वहीं वह अपने अपने लुक पर भी खासा फोकस कर रहे हैं। पहले एम एस धोनी फिर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपना हेयर स्टाइल बदला। इस बीच युवराज सिंह भी इस रेस में पीछे नहीं रहे और आलिम हाकिम के सैलून जा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने लंबे बालों को कटवाकर नया लुक दिया। बता दें कि आलिम हाकिम ने ही कोहली के भी बाल काटें थे। 

विज्ञापन


युवराज ने अपने बाल कटने के बाद एक नई तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे लंबे बालों के साथ मेरी लंबी लड़ाई खत्म हो गई है। अब वक्त है नए लुक का।' इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'सॉरी केएल राहुल, अंगद बेदी ने मुझे बाल काटने के लिए मजबूर किया। शुक्रिया.. आलिम हाकिम हेयरकट के लिए।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Finally my long battle with my long hair is over it’s time for a new look what say 👨🏻sorry @rahulkl @angadbedi forced me to cut it thank you @aalimhakim and sky for the haircut 💇♂️

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on



बता दें कि इस बार युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। पंजाब ने उन्हें आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइज 2 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले भी वह पंजाब की ओर से खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन वह अपनी कप्तानी में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद उनका नाता इस टीम के साथ टूट गया और फिर वह पुणे सुपरजाइंट्स और आरसीबी के लिए भी खेले। लेकिन एक बार फिर उनकी घर वापसी हुई और देखना रोचक होगा कि क्या इस बार वह कमाल कर पाते हैं कि नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed