फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh gets chance in team india

वीरू-गौती फिर नजरअंदाज, टीम में लौटे युवराज

Mon, 30 Sep 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Sep 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh gets chance in team india

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निजात पाने वाले युवराज सिंह को आज आखिरकार वह बड़ी सौगात मिल गई जिसकी आस लंबे समय से उन्हें थी।

विज्ञापन


अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई। आज घोषित हुई भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


युवराज सिंह को एकमात्र टी-20 मैच और पहले तीन वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। युवराज को दिनेश कार्तिक की जगह लिया गया है।

विजय और उमेश बाहर
जबकि ओपनर मुरली विजय, तेज गेंदबाज इरफान पठान और उमेश यादव को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह क्रमशः अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी और जयदेव उनदकट को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात वनडे मैचों की सीरीज के अलावा एक ट्वंटी-20 मैच खेला जाना है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपना आखिरी वनडे मैच इस साल जनवरी में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उन्हें खराब फॉर्म के कारण चैंपियंस ट्रॉफी और आगे की सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।  
इस बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटर ने टीम इंडिया में वापसी के लिए हाल में हुए कुछ प्रथम श्रेणी मैचों में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ भारत ए टीम की अगुवाई करते हुए गैर आधिकारिक वनडे सीरीज में शानदार शतक (नाबाद 123) लगाया था। इसके बाद उन्होंने एनपीके साल्वे चैलेंजर सीरीज में इंडिया ब्लू की कप्तानी करते हुए बढ़िया बल्लेबाजी की थी।


पिछले साल कैंसर से निजात पाने के बाद सितंबर में टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन तब वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। जिस कारण उन्हें जल्द ही टीम में अपना स्थान खोना पड़ गया। इसके बाद वह फिटनेस पाने के लिए फ्रांस गए।

लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को भी जगह नहीं दी गई है।

भारतीय टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, विनय कुमार, अमित मिश्रा, अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी और जयदेव उनदकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed