फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj on Rohit-Virat: 'Domestic cricket is best way to get back in form', Yuvraj Singh advice to Rohit-Virat

Yuvraj on Rohit-Virat: 'फॉर्म में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट सबसे अच्छा तरीका', युवराज की रोहित-विराट को सलाह

Thu, 16 Jan 2025 06:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग’ के लांच कार्यक्रम के दौरान युवराज ने कहा, 'घरेलू क्रिकेट महत्वपूर्ण है। मैंने हमेशा महसूस किया है कि अगर आपके पास समय है और अगर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आपको निश्चित रूप से घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।'

विज्ञापन
Yuvraj on Rohit-Virat: 'Domestic cricket is best way to get back in form', Yuvraj Singh advice to Rohit-Virat
युवराज का रोहित-विराट पर बयान - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में अपने कद की परवाह किए बिना हमेशा घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खराब फॉर्म में हैं जिससे इस बात पर बहस चल रही है कि उन्हें रणजी ट्रॉफी मैचों में खेलना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन

'निश्चित रूप से घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए'

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा जिससे रोहित और कोहली के लाल गेंद की फॉर्म हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने की बात चल रही है। दोनों बल्लेबाज पांच टेस्ट मैचों के दौरान रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, विशेषकर रोहित, जिन्होंने सिडनी में अंतिम टेस्ट के लिए खुद नहीं खेलने का फैसला किया। ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग’ के लांच कार्यक्रम के दौरान युवराज ने कहा, 'घरेलू क्रिकेट महत्वपूर्ण है। मैंने हमेशा महसूस किया है कि अगर आपके पास समय है और अगर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आपको निश्चित रूप से घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'घरेलू क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है'

उन्होंने कहा, 'यह अभ्यास करने और मैच खेलने का सबसे अच्छा तरीका है। मुझे लगता है कि अगर आपके पास समय है और आप चोटिल नहीं हैं तो घरेलू क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है।' सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और यहां तक कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी भारत के लगातार टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद घरेलू क्रिकेट के महत्व के बारे में बात की है।

रोहित 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबलों से पहले मुंबई के अभ्यास सत्रों में शामिल हुए, वहीं कोहली ने अभी तक दिल्ली के लिए घरेलू वापसी के कोई संकेत नहीं दिए हैं। ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे अन्य स्टार खिलाड़ियों ने अपनी घरेलू टीमों में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है।
विज्ञापन

युवराज ने रोहित की तारीफ की

बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार युवराज ने रोहित की सराहना की कि उन्होंने खराब फॉर्म के कारण सिडनी टेस्ट से खुद को आराम देने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद गंभीर की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है, लेकिन युवराज ने अपने दोनों पूर्व साथियों का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है। आप लोग सीरीज दर सीरीज देखते हैं। अगर भारत सीरीज जीतता है तो आप अच्छी बातें करते हैं, अगर हारता है तो आप आलोचना करते हैं।'

युवराज ने कहा, 'मैं हमेशा पांच साल या तीन साल की अवधि में टीम के ग्राफ को देखता हूं। गौतम अभी आए हैं, उन्हें और समय चाहिए। अगर आप रोहित की बात करें तो उन्होंने कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप जीता है, जब भारत ने वनडे विश्व कप फाइनल खेला था तब भी वह कप्तान थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाए।' उन्होंने पूछा, 'उस खिलाड़ी ने आखिरी मैच से हटकर किसी और को मौका दिया। पहले कितने कप्तानों ने ऐसा किया है? कृपया मुझे बताएं।' उन्होंने दोहराया कि न्यूजीलैंड से घरेलू मैदान पर 0-3 से हारना पचा पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed