{"_id":"570747124f1c1b8535c810c8","slug":"yuvraj-may-not-play-some-matches-in-ipl-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के शुरुआती मैचों में युवराज का खेलना संदिग्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के शुरुआती मैचों में युवराज का खेलना संदिग्ध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टखने की चोट से उबरने की प्रक्रिया में लगे हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज युवराज सिंह दो हफ्तों के लिए आईपीएल के मैचों से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टीम के कोच टॉम मूडी का कहना है कि युवराज जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। वह न केवल बल्ले से मैच विजेता हैं बल्कि उपयोगी गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवराज कब तक पूरी तरह फिट होंगे लेकिन हमारी टीम में इतनी गहराई है कि किसी भी हालात से निपटने में सक्षम हैं इनमें युवराज की चोट के कारण अनुपस्थिति भी शामिल है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद ने लांच की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बृहस्पतिवार को यहां अपनी नई टीम लांच की। टीम की कप्तानी डेविड वार्नर के हाथों में हैं जबकि अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में युवराज सिंह, आशीष नेहरा, शिखर धवन, मुस्ताफिजुर रहमान, दीपक हुड्डा आदि शामिल हैं।
उधर मुंबई में आईपीएल-9 की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस ने बृहस्पतिवार को अपनी टीम की जर्सी लांच की। इस मौके पर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे उपस्थित थे।
धोनी और रहाणे ने विश्वास जताया कि आईपीएल-9 में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।