{"_id":"1bc2a3a6-ea22-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"yuvraj-and-zaheer-fight-for-fitness-in-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर देश फिटनेस पाने में जुटे युवराज और जहीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूर देश फिटनेस पाने में जुटे युवराज और जहीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह और जहीर खान इन दिनों क्रिकेट से अनजान एक देश में अपनी फिटनेस और फॉर्म वापसी के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
खराब फार्म और फिटनेस के कारण ही धुरंधर बल्लेबाज युवराज और दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर हैं।
दोनों क्रिकेटर राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अपनी फिटनेस को लेकर इन दिनों फ्रांस में ट्रेनिंग में जुटे हुए हैं।
दुनिया की नजरों से दूर युवराज और जहीर दक्षिणी फ्रांस के एक शहर में अपने निजी ट्रेनर टिम एक्सेटर की मदद से इन दिनों अपनी फिटनेस के लिए पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों के अनुसार युवराज और जहीर का लक्ष्य अब बेहतरीन फिटनेस हासिल करना है ताकि वे साल 2015 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बन सकें।
हालांकि फ्रांस इंग्लैंड के नजदीक ही है लेकिन यहां पर क्रिकेट की उपस्थिति न के बराबर है।