फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj and raina were sick did not take part in practice

युवराज और रैना हुए बीमार, अभ्यास में नहीं लिया हिस्सा

Sat, 22 Sep 2012 12:21 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Sat, 22 Sep 2012 12:21 AM IST
विज्ञापन
yuvraj and raina were sick did not take part in practice
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर युवराज सिंह और सुरेश रैना ने बीमार होने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए यहां के पी सारा ओवल मैदान में टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। टीम सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले युवराज के गले में सूजन है जबकि रैना पेट में गड़बड़ी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों फिलहाल मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं। इस बीच भारतीय टीम ने टीम होटल में उसे दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संबंधित एजेंसी को इस मामले को देखने और समस्या को दूर करने को कहा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कई टीमों के खिलाड़ी पेट में गड़बड़ी की समस्या से जूझ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों को यह समस्या हुई थी जबकि न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों डेनियल विटोरी, टिम साउदी और राब निकोल को भी इस समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed