फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yusuf, Russell power Knight Riders to scorching win

लौट आया पठान के बल्ले का जलवा, 14 गेंदों में ठोंक दिए 45 रन

Tue, 03 May 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
Yusuf, Russell power Knight Riders to scorching win
युसूफ पठान
युसूफ पठान का बल्ला लंबे समय से खामोश था लेकिन उनका बल्ला उस समय बोला जब मैदान पर विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और शेन वाटसन जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे और टीम को हारता देखने को मजबूर थे।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) 4 मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष 4 टीमों की सूची में सबसे नीचे यानी चौथे नंबर पर थी और टीम युसूफ पठान की लाजवाब पारी के दम पर यह मैच जीतकर दूसरे पायदान पर आ गई।
विज्ञापन


केकेआर की जीत के नायक रहे युसूफ जिन्होंने इस मैच में बेहद शानदार पारी खेली। इस पारी से न सिर्फ उनकी फॉर्म की वापसी हुई बल्कि टीम को जीत भी दिला गई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने शेन वाटसन के एक ओवर में कुल 24 रन बटोरे। पहले 3 गेंदों पर चौके लगाने के बाद अगली गेंद पर छक्का जड़ा, पांचवीं गेंद पर वह 2 रन ले सके लेकिन अंतिम गेंद पर फिर से चौका ठोंक दिया। इस तरह 24 रन उनके खाते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जब क्रीज पर आए तो उन्होंने शुरुआती 14 गेंदों में 14 रन बनाए थे, लेकिन अगले 14 गेंदों में उन्होंने तबाही मचाते हुए अपने स्कोर को 45 तक पहुंचा दिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने एक बार फिर कप्तान विराट कोहली (52) और लोकेश राहुल (52) के शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 185 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा और उम्मीद थी कि टीम आसानी से अपने स्कोर का बचाव आसानी से कर लेगी। लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके और टीम को हार मिल गई।

दूसरी ओर, केकेआर को पांचवीं जीत हासिल करने के लिए जोरदार बल्लेबाजी की आस थी लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10.1 ओवर में 69 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। टीम पर हार का संकट मंडरा रहा था कि ऐसे में युसूफ क्रीज पर आए और शुरुआती सुस्ती के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर आरसीबी की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

आईपीएल में इस बार पहली बार चला उनका बल्ला

Yusuf, Russell power Knight Riders to scorching win
युसूफ पठान
कभी विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर रहे युसूफ को आईपीएल के शुरुआती संस्करणों में काफी कामयाब रहे लेकिन फिर उनका जलवा जाता दिखा। इसी सत्र में इस मैच से पहले उन्होंने खेले 7 मैचों से महज 94 रन बनाए थे और अब उनको टीम में रखे जाने पर ही सवाल उठने लगे थे लेकिन कप्तान गौतम गंभीर ने उन पर भरोसा बनाए रखा जिसका फायदा इस मैच में मिल ही गया।

उन्होंने 29 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के के साथ 60 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। टीम जब संकट में दिख रही थी तो युसूफ ने आंद्रे रसेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ला दिया। रसेल के जाने के बाद भी वह क्रीज पर बने रहे और सूर्यकुमार यादव के साथ टीम को 5 गेंद शेष रहते ही जीत के पार पहुंचा दिया।

वह अपनी इस पारी से बेहद खुश होंगे क्योंकि उनकी यह पारी ऐसे समय आई जब टीम को इसकी जरूरत थी। उनकी इस पारी ने उन्हें टीम में बने रहने का मौका भी दे दिया।

जहां तक ओवरऑल आईपीएल करियर का सवाल है तो उन्होंने 127 मैचों में 10 फिफ्टी के सहारे 2546 रन बनाए हैं। 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों से 435 रन बनाए थे, जबकि 2012 का साल उनके लिए बहुत बुरा रहा और 17 मैचों से सिर्फ 194 रन ही बना पाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह 2012 के अपने सबसे खराब रिकॉर्ड से आगे जा पाते हैं कि नहीं।

पठान के पिता ने भी देखा यह मैच, भाई ने पोस्ट की फोटो

Yusuf, Russell power Knight Riders to scorching win
युसूफ पठान लंबे समय से अच्छा खेल नहीं दिखा पा रहे थे लेकिन आरसीबी के खिलाफ मैच उनके लिए जीवनदायिनी साबित हुई। यह मैच उनके पिताजी अपने घर में दिख रहे थे।

पिताजी के मैच देखती तस्वीर उनके भाई इरफान पठान ने ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा कि एक गौरवान्वित पिता अपने बेटे को विजयी शॉट लगाते देखते हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed