{"_id":"5df310d08ebc3e87f2539067","slug":"yusuf-pathan-and-ajinkya-rahane-got-involved-in-cold-war-during-ranji-trophy-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैदान पर भिड़े यूसुफ पठान-अजिंक्य रहाणे, खिलाड़ियों को करना पड़ा बीच-बचाव!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर भिड़े यूसुफ पठान-अजिंक्य रहाणे, खिलाड़ियों को करना पड़ा बीच-बचाव!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की टीम ने वडोदरा को 309 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज किया है। वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच के आखिरी दिन गुरुवार को मैदान पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो भारतीय क्रिकेटर आपस में बहस करते देखे गए।
2 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
दरअसल बड़ौदा की दूसरी पारी में उसके अनुभवी बल्लेबाज यूसुफ पठान आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे से भिड़ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही और मुंबई के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
3 of 5
यूसुफ पठान
- फोटो : ट्विटर
घटना बड़ौदा की पारी के 48वें ओवर की है जब अंपायर ने यूसुफ पठान को कैच आउट दे दिया। आकाश पारकर की गेंद यूसुफ पठान के पैड्स पर लगी, लेकिन अंपायर ने उन्हें कैच आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले से नाराज यूसुफ क्रीज छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। पठान के क्रीज पर खड़े रहने के बाद रहाणे उनके पास आए और दोनों के बीच कुछ बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
ये बातचीत काफी देर तक चलती रही तभी मुंबई के खिलाड़ी रहाणे को यूसुफ पठान से दूर ले गए. इसके बाद 37 वर्षीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि लौटते वक्त भी यूसुफ पठान फैसले के खिलाफ सिर हिलाकर असहमति जताते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
वडोदरा के खिलाफ इस जीत के फलस्वरूप मुंबई ने छह अंक हासिल किए जबकि वडोदरा को कोई अंक नहीं मिला। रणजी ट्रॉफी के एक अन्य दिलचस्प मैच में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 26 रन से हराया। मैच में जीत के लिए तमिलनाडु को 181 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम महज 154 रन बनाकर आउट हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।