{"_id":"106a5ac329088a6e23d8ade6cebc9212","slug":"younis-did-47th-time-century-partnership-in-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनुस का बल्ला गरजा, 47वीं बार किया कारनामा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूनुस का बल्ला गरजा, 47वीं बार किया कारनामा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले यूनुस खान ने शतकीय साझेदारी मामले में भी एक और कारनामा किया है।
विज्ञापन
यूनुस ने उस समय बेजोड़ बल्लेबाजी की जब टीम संकट में थी और पांच शीर्ष बल्लेबाज महज 169 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे।
पाक पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे से 78 रन पिछड़ा हुआ था और उस पर हार का संकट मंडरा रहा था, ऐसे में यूनुस ने एक छोर संभालते हुए टीम की नैया पार लगाई।
यूनुस खान के दोहरे शतक ने बचाई पाकिस्तान की लाज
विज्ञापन
उन्होंने छठे विकेट के लिए अदनान अकमल (64) के साथ 118 रनों की शतकीय साझेदारी टीम को हार से दूर करते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी।
यूनुस ने पाकिस्तान की ओर से 47वीं बार शतकीय साझेदारी की। वह इस लिहाज से पूर्व महान क्रिकेटर जावेद मियांदाद के पाक रिकॉर्ड 50 बार शतकीय साझेदारी से महज तीन कदम दूर रह गए हैं।
विज्ञापन
बाद में यूनुस ने नाबाद दो सौ रनों की पारी खेली, जिससे पाक ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 419 रन पर घोषित कर दी।
इतनी जल्दी नहीं जाएंगे सचिनः रवि शास्त्री
टेस्ट करियर में 22वां शतक लगाने वाले यूनुस ने अपने सभी शतक ऐसे समय लगाए हैं, जब टीम मुश्किल में दिखी।
146 पारियों में उन्होंने 47वीं बार शतकीय साझेदारी की है जिससे अपनी हर तीसरी पारी में उन्होंने शतकीय साझेदारी की है।
फरवरी-मार्च 2000 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले यूनुस ने जनवरी 2005 के बाद से जोरदार बल्लेबाजी की है। वह इस दौरान औसत के मामले में दो हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं।
यूनुस से आगे कुमार संगकारा (श्रीलंका) और शिवनारायन चंद्रपाल (वेस्ट इंडीज) हैं और दोनों का ही औसत 61 है। जबकि यूनुस का औसत 58 से ज्यादा है।