{"_id":"787b8e45072c1f3137c29d3da4843035","slug":"young-cricketer-discharged-from-hospital-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हुए क्रिकेटर को मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हुए क्रिकेटर को मिली अस्पताल से छुट्टी
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्ररक्षण करते समय गर्दन पर चोट लगने से चोटिल हुए बंगाल के उदीयमान बल्लेबाज विरतम पोराल को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
26 साल के ईस्ट बंगाल क्लब के इस क्रिकेटर को ईडन गार्डन में लीग टूर्नामेंट के दौरान फारवर्ड शार्ट लेग पर फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था लेकिन बल्लेबाज के शॉट लगाते समय वह बचाव करते समय पलट गए थे जिससे उनके गर्दन पर गेंद लग गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उन्हें दस दिन के आराम की सलाह दी है। पोराल बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी के दस मैच खेल चुके हैं।
भुवानीपुर के खिलाफ मैच के दौरान हुए थे चोटिल
बंगाल के बल्लेबाज विरतम पोराल को शुक्रवार को उस समय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जब एक मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके बाएं कान में चोट लग गई। भुवानीपुर और ईस्ट बंगाल के बीच एक क्लब मैच में पोराल क्रीज के बेहद करीब खड़े होकर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय लीग टूर्नामेंट एएन घोष ट्रॉफी के फाइनल मैच में 26 साल के पोराल फारवर्ड शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्हें उस समय कान पर गंभीर चोट लग गई जब वह भुवानीपुर के बल्लेबाज प्रीनन दत्ता के पुल शॉट से बचने का प्रयास कर रहे थे।
पोराल के चोटिल होने की घटना ने इसी साल घटी उस घटना की याद दिला दी जिसमें बंगाल अंडर-19 टीम के कप्तान रहे अंकित केशरी की मौत हो गई थी। अंकित भी ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए भुवानीपुर के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल गए थे और बाद में उनका निधन हो गया था।