फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   You were my childhood inspiration Babar azam wrote on de Villiers retirement

डिविलियर्स का संन्यास: बाबर आजम ने लिखा- आप मेरे बचपन की प्रेरणा थे, आपने क्रिकेट की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया

Sat, 20 Nov 2021 12:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 12:48 PM IST
सार

बाबर आजम ने डिविलियर्स के संन्यास के बाद उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आप मेरे बचपन की प्रेरणा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिकेट की कई पीढ़ियों की प्रेरणा है। 

विज्ञापन
You were my childhood inspiration Babar azam wrote on de Villiers retirement
एबी डिविलियर्स और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के संन्यास के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबार आजम ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बाबर ने ट्विटर पर काफी भावुक मैसेज लिखा। उन्होंने ट्वीट कर डिविलियर्स को अपने बचपन की प्रेरणा बताया। बाबर की तरह कई क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों ने डिविलियर्स को शुभकामनाएं दी हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी उनके लिए ट्वीट किया था और लिखा था कि उन दोनों का रिश्ता क्रिकेट से ऊपर है और हमेशा बना रहेगा। 
विज्ञापन


बाबर ने अपने ट्वीट में लिखा "आप मेरे बचपन की प्रेरणा थे और मैंने हमेशा ही आपके करिश्माई नजरिए से सीखने की कोशिश की। मुझे अभी भी याद है, जब मैं पहली बार आपसे मिला था और आपने किस तरह से मेरा स्वागत किया था। आपने क्रिकेट की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपको रिटायरमेंट की शुभकामनाएं।" इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट के अंत में दिल का इमोजी भी लगाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में नहीं दिखेंगे मिस्टर 360
डिविलियर्स ने साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वो टी-20 लीग खेल रहे थे। वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने सभी क्रिकेट लीग में अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल में उन्होंने अपने बल्ले से कमाल किया और फील्ड में भी कई कमाल के कैच पकड़े। उनके शानदार खेल की बदौलत भारत में भी वो खासे लोकप्रिय हैं। आईपीएल के अलावा वो पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेले और बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों के साथ मिलकर क्रिकेट फैंस का मनोरंजन किया। 


ऐसा रहा आईपीएल में प्रदर्शन
डीविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं और 5162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.68 का रहा है। उन्होंने लीग में तीन सेंचुरी और 40 फिफ्टी लगाई हैं। टूर्नामेंट में कुल मिलाकर उन्होंने 413 चौके और 251 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में पांच हजार से ज्यादा रन बनाने वालों में डीविलियर्स छठे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और डेविड वार्नर ने रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed