फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   You see some of them sitting there at IPL not making any noise: Smith calls out double standards of players

नाराजगी: आईपीएल रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों पर भड़के ग्रीम स्मिथ, कही यह बात

Sat, 08 May 2021 08:36 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 08 May 2021 08:36 AM IST
सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर आईपीएल में हिस्सा लेने को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन
You see some of them sitting there at IPL not making any noise: Smith calls out double standards of players
ग्रीम स्मिथ - फोटो : SACricketmag.com

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने फरवरी में साउथ अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली सीरीज को सभी तैयारियां होने के बाद कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया था। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के रिश्तों में खटास देखी जा रही है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर आईपीएल में हिस्सा लेने को लेकर निशाना साधा। ग्रीम स्मिथ ने आईपीएल के स्थगन पर बात करते हुए कुछ खिलाड़ियों क दोहरे रवैये पर टिप्पणी की।

विज्ञापन



ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को फरवरी में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दौरा रद्द कर दिया था। साउथ अफ्रीका में फरवरी और मार्च के बीच दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने की वजह से सभी तैयारियां होने के बाद रद्द करना पड़ा था।  
विज्ञापन


भारत में कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान स्मिथ ने आईपीएल को लेकर बात की। स्मिथ ने कहा कि आईपीएल में भाग ले रहा उनका कोई भी खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा तैयार किए गए जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed