फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   You ended my career Zaheer Khan Said to virat Kohli Ishant Sharma tells Funny Story

Zaheer Khan: विराट की गलती के कारण 100 टेस्ट नहीं खेल पाए जहीर खान, कहा था- 'तुमने मेरा करियर खत्म कर दिया'

Wed, 26 Jul 2023 09:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 09:16 PM IST
सार

ईशांत शर्मा ने जहीर खान और विराट कोहली के बीच बातचीत की मजेदार कहानी बताई है। कोहली के कैच छोड़ने पर ईशांत ने कहा था कि आपने मेरा करियर खत्म कर दिया।
 

विज्ञापन
You ended my career Zaheer Khan Said to virat Kohli Ishant Sharma tells Funny Story
जहीर खान और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने खुलासा किया है कि विराट कोहली की गलती के चलते जहीर खान 100 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए। जहीर के आखिरी मैच में विराट ने ब्रेंडन मैक्कुलम का कैच छोड़ा था और मैक्कुलम ने तिहरा शतक जड़ दिया था। इसके बाद जहीर ने विराट से कहा था कि तुमने मेरा करियर खत्म कर दिया। इस मैच के बाद जहीर खान ने संन्यास का एलान कर दिया था। जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट मैच खेले और 311 विकेट लिए। 
विज्ञापन


ईशांत शर्मा ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए कहा कि फरवरी 2014 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में विराट कोहली ने जहीर खान की गेंद पर ब्रेंडन मैक्कुलम का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद मैक्कुलम ने तिहरा शतक लगाया और न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 680/8 के स्कोर पर घोषित की। 
विज्ञापन


ईशांत ने कहा "हम न्यूजीलैंड में खेल रहे थे। ब्रेंडन मैकुलम ने 300 रन बनाए थे और जब विराट कोहली ने कैच छोड़ा तो मुझे याद आया कि यह लंच के आसपास हुआ था। विराट ने जैक से सॉरी कहा और जैक ने कहा, 'कोई बात नहीं, हम उसे आउट कर लेंगे।' चाय के दौरान कोहली ने फिर सॉरी कहा और जैक ने फिर कहा कि चिंता न करें। तीसरे दिन जब कोहली ने चाय के दौरान माफी मांगी तो जैक ने उनसे कहा, 'आपने मेरा करियर खत्म कर दिया!''
विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर खान भी इस दौरान स्टूडियो में थे और उन्होंने इस कहानी को लेकर बताया कि उन्होंने विराट कोहली को यह याद दिलाया कि आखिरी बार एक कैच छूटने के कारण 300 रन की पारी खेली गई थी। उन्होंने यह भी मजाक किया कि इस कहानी को सामने लाने के कारण कोहली ईशांत से नाराज हो सकते हैं, लेकिन ईशांत को भरोसा था कि उनके बचपन के दोस्त कोहली को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

जहीर खान ने कहा “मैंने ऐसा नहीं कहा। मैंने कहा कि केवल दो खिलाड़ी थे, पहले किरण मोरे थे, जिन्होंने ग्राहम गूच को ड्रॉप किया और उन्होंने 300 रन बनाए। उसके बाद, यह विराट कोहली हैं, जिन्होंने एक कैच छोड़ा और किसी ने 300 रन बनाए। फिर, उन्होंने मुझसे कहा कि स्वाभाविक रूप से इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि उसे यह अच्छा नहीं लगा होगा। कैच छूट गया और रन बन गए।'' 


ईशांत और जहीर दोनों खिलाड़ियों ने 11 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है और टेस्ट में 311 विकेट लिए हैं, लेकिन ईशांत शर्मा ने 105 टेस्ट खेले हैं, जबकि जहीर खान ने 92 मैच खेले हैं। ये दोनों दिग्गज शो में इस सवाल पर बात कर रहे थे कि जहीर खान 100 टेस्ट क्यों नहीं खेल पाए। इसी के जवाब में ईशांत ने यह मजेदार कहानी उजागर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed