फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yograj Singh hits out at Dhoni again, asks what is he trying to prove

फिर भड़के युवराज के पापा, धोनी पर निकाली भड़ास

Mon, 28 Mar 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Yograj Singh hits out at Dhoni again, asks what is he trying to prove
- फोटो : getty

मोहाली में 'सुपर संडे' यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ा मुकाबला होना है और इस मैच की विजेता टीम ही टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। कहने को तो यह टूर्नामेंट में सुपर-10 के ग्रुप-2 चरण में लीग मुकाबला है, लेकिन जिस तरह से समीकरण बने हैं उससे यह मैच क्वार्टर फाइनल सरीखा हो गया है, जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी। कुछ ही घंटे में दोनों दिग्गज टीमें मैदान पर एक-दूसरे के सामने होंगी।

विज्ञापन


निर्णायक मुकाबले से पहले दोनों टीमें अपनी-अपनी योजना पर काम भी कर रही होंगी। धोनी की अगुवाई में मेजबान टीम इंडिया भी कुछ खास प्लान को बना ही रही होगी। और टीम में शामिल युवराज सिंह के अनुभव को देखते हुए टीम प्रबंधन उनसे भी रायशुमारी कर सकता है, लेकिन इसके उलट युवराज के पिता योगराज सिंह ने एक बार कप्तान धोनी पर निशाना साधा है। पहले भी कई मौकों पर धोनी को बुरा-भला कहने वाले योगराज ने अपनी सीमा भी लांघ दी है।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर योगराज ने एक साक्षात्कार में युवराज ‌के बारे में कहा, "जिस तरह मेरे बेटे के साथ इतना बुरा सलूक रहा है, मेरे दिल में बहुत दर्द होता है। युवराज को 2014 वर्ल्ड कप टी-20 के फाइनल मैच (श्रीलंका के खिलाफ) के बाद टीम से निकाल दिया गया। उसके बाद उसकी वापसी हुई तो धोनी का व्यवहार अभी भी नहीं बदला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


योगराज ने कहा कि नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए उसका बल्लेबाजी औसत 60 के करीब रहा है। करीब 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई और अब बल्लेबाजी का क्रम भी युवराज का निरंतर बदलता जा रहा है, कभी उसे चौथे नंबर पर भेजा जाता है तो कभी सातवें नंबर पर भी। वर्ल्ड कप 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में युवराज को बल्लेबाजी में सातवें क्रम पर उतारा गया।

योगराज ने अपने बेटे युवी को दिया संदेश

Yograj Singh hits out at Dhoni again, asks what is he trying to prove

योगराज ने धोनी को युवराज का दुश्मन करार देते हुए गुस्से में कहा, "वट द फ.. इज हेैप्पनिंग, वट इज कैप्टन ट्राइंग टू प्रूव।"

योगराज ने इंटरव्यू में आगे कहा कि उन्होंने अपने बेटे युवराज को समझाया ‌है कि एक दिन धोनी का भी बुरा वक्त आएगा और उसे भी दो साल के लिए टीम से बाहर निकाला जाएगा और जब वह वापसी करेगा तो एक रन के लिए भी उसे तरसना पड़ेगा।

योगराज ने कप्तान धोनी पर पहले भी काफी गुस्सा जाहिर किया है। योगराज पहले भी कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग धोनी के लिए करते रहे हैं। इस बार योगराज ने युवराज पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed