फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित-पुजारा के साथ खेला विश्व कप, पहले IPL में ही छा गए, अब संन्यास की घोषणा

Mon, 21 Dec 2020 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 21 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Yo Mahesh announces retirement from all forms of cricket also played for U 19 world cup and IPL
यो महेश - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेटर यो महेश ने सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रविवार रात इस खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की। 2006 अंडर-19 विश्व कप उपविजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे यो महेश घरेलू क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम थे। 50 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 108 विकेट और 1100 से ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के नाम दो शतक भी है।

Yo Mahesh announces retirement from all forms of cricket also played for U 19 world cup and IPL
अंडर-19 विश्व के दौरान महेश - फोटो : ट्विटर

अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से दूसरे सर्वोच्च विकेट टेकर इस गेंदबाज को केन्या दौरे में जाने वाली इंडिया-ए का भी हिस्सा बनाया गया। आईपीएल के उद्घाटन सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने साथ जोड़ा। पहले ही सीजन में 16 विकेट लेकर वह रातों-रात स्टार बन गए।

Yo Mahesh announces retirement from all forms of cricket also played for U 19 world cup and IPL
यो महेश - फोटो : ट्विटर @supergillies

अगला सफर चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ शुरू हुआ, लेकिन फिर उन्हें जितने भी मौके मिले, उन्हें भुनाने में वह नाकाम रहे। महेश के नाम आईपीएल के चार सीजन में कुल 18 मुकाबले ही आए। 2012 के बाद उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला।  पिछले साल महेश ने अपना अंतिम टी-20 मुकाबला खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yo Mahesh announces retirement from all forms of cricket also played for U 19 world cup and IPL
यो महेश - फोटो : ट्विटर @yomi2105

सभी प्रारूप में खेलते हुए उन्होंने करियर में 253 विकेट हासिल किए। एक बयान में उन्होंने कहा कि अंडर 19 और भारत ए के लिए खेलने का मौका देने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद। अपने आईपीएल सफर को याद करते हुए यो महेश ने कहा कि दिल्ली और चेन्नई का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका दिया।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed