{"_id":"59bfaecc4f1c1b9c688b52b5","slug":"yejuvendra-chahal-says-virat-kohli-make-me-more-attacking-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच जिताने के बाद चहल बोले, विराट कोहली ने मुझे और आक्रामक बना दिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच जिताने के बाद चहल बोले, विराट कोहली ने मुझे और आक्रामक बना दिया
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 18 Sep 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : ESPN
चेन्नई में तीन विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें और आक्रामक बना दिया है। पहले वन डे में 30 रन देकर 3 विकेट लेने वाले चहल ने कहा कि विराट कोहली जैसे आक्रामक कप्तान की वजह से यह संभव हो पाया है। चहल कहते हैं कि कलाई के स्पिनर अमूमन आक्रामक होते हैं। लेकिन जब टीम का कप्तान आक्रामक हो तो आपको अपने आक्रमण को और तेज करने की आजादी मिलती है।
चहल ने कहा कि मैच में एक छोर से वह गेंदबाजी कर रहे थे और दूसरे छोर से बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। इस तरह के संयोजन से उन्हें और मदद मिली। ऐसे संयोजन के साथ गेंदबाजी करने से विपक्षी बल्लेबाज जरूर चकमा खा जाते हैं।
मैच में हमेशा आपके पक्ष में बेहतर नहीं होता। कभी कभी आपको अपने कदम पीछे हटाने पड़ते हैं। अपनी रणनीति में बदलाव भी करना पड़ता है। मैच के बीच हम आपस में बात करके और उचित कदम उठाने के लिए बात करते हैं।