Yuvraj Singh-Abhishek Sharma: 'मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा...' युवराज ने बताई अभिषेक की एक मजेदार आदत, वीडियो
युवराज सिंह ने हंसते हुए खुलासा किया कि अभिषेक भले ही हर चीज में उदार हैं, लेकिन अपने बैट्स को लेकर बेहद पजेसिव हैं।
विस्तार
युवराज सिंह ने हंसते हुए खुलासा किया कि अभिषेक भले ही हर चीज में उदार हैं, लेकिन अपने बैट्स को लेकर बेहद पजेसिव हैं। युवराज ने कहा, 'अभिषेक शर्मा से आप कुछ भी ले सकते हैं, लेकिन उसका बल्ला नहीं! ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा, पर अपना बैट नहीं देगा।' उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में जोड़ा, 'भले ही उसके पास दस बल्ले हों, फिर भी बोलेगा मेरे पास तो बस दो बल्ले हैं। उसने मेरे सारे बैट ले लिए, लेकिन अपने किसी को नहीं देता।' इस बयान से वहां मौजूद अभिषेक खुद मुस्कुरा उठे।
Yuvraj Singh spills the funniest truth about Abhishek Sharma.
— Omkara (@OmkaraRoots) November 9, 2025
"You can take anything from Abhishek Sharma, but nobody can take a bat from him. He’ll fight for it, maybe even cry, but he won’t give you a single one. Even if he has 10 bats, he’ll still say, I only have two!" pic.twitter.com/M7QseX8qQR
अभिषेक शर्मा अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में युवराज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर चुके हैं। युवराज कई बार मैचों में स्टैंड से उन्हें प्रोत्साहित करते भी दिखे हैं। युवराज का कहना है कि अभिषेक में पुराने जमाने की मेहनत और नई पीढ़ी का आत्मविश्वास दोनों झलकते हैं।
ब्रिसबेन में खेले गए पांचवें टी20 में भले ही बारिश ने खेल को रोक दिया, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत में ही कमाल दिखाया। दोनों ने सिर्फ 4.5 ओवर में 52 रन की साझेदारी की। पूरी सीरीज में इस जोड़ी ने मिलकर 188 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विदेशी जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ब्रेविस और स्टब्स (187 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा।
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि भारत के टी20 भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उनकी बल्लेबाजी में युवराज जैसी निडरता और क्लीन हिटिंग झलकती है। वहीं युवराज के साथ उनका रिश्ता क्रिकेट फैंस के लिए एक गुरु-शिष्य बंधन की खूबसूरत मिसाल बन गया है।