{"_id":"6abf6791a9a4ccbd43037503","slug":"ind-vs-wi-dream11-prediction-india-vs-west-indies-3rd-odi-playing-xi-captain-and-vice-captain-players-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम वेस्टइंडीज: सुलझानी होगी गेंदबाजी की गुत्थी, प्रसिद्ध की जगह किसे मिलेगा मौका; सिराज होंगे शामिल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम वेस्टइंडीज: सुलझानी होगी गेंदबाजी की गुत्थी, प्रसिद्ध की जगह किसे मिलेगा मौका; सिराज होंगे शामिल?
Sat, 03 Oct 2026 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:27 AM IST
सार
IND vs WI 3rd ODI Playing 11 Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। पहली बार मुल्लांपुर वनडे मैच की मेजबानी करेगा। भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है और यह देखना होगा कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किसे प्लेइंग-11 में मौका मिलता है।
विज्ञापन
रोहित और गिल
- फोटो : BCCI
विस्तार
पहले दो मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी गेंदबाजी की गुत्थी सुलझानी होगी। वहीं, अनुभवी रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारत ने सीरीज में दबदबा बनाए रखा है, लेकिन उनके प्रदर्शन के बजाय चर्चा पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने पर केंद्रित रही है, क्योंकि पिछले वनडे में 800 से अधिक रन बने थे।
इन परिस्थितियों की आलोचना करने वालों में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल हैं, जो बल्ले और गेंद के बीच संतुलन देखना चाहते हैं। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम अब अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर रही है। दोनों मैचों में पहले 10 ओवरों में सिर्फ एक विकेट मिला है और दोनों पावरप्ले में 177 रन लुटाए गए।

भारत को विकेट के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष
भारत को बीच के ओवरों में भी विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुलदीप यादव को अन्य गेंदबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है। जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले आठ मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। गिल बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का 2024 से घरेलू वनडे मैचों में औसत 79.3 है और इस सीरीज में वह पहले ही एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। गिल की नाबाद 223 रन की पारी की मदद से भारत ने पिछले मैच में रिकॉर्ड 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

कोहली और रोहित
- फोटो : BCCI
रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें
रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी इस सीरीज में उपयोगी पारियां खेलने का मौका मिला। लेकिन अब तक केवल चार भारतीय बल्लेबाजों को ही बल्लेबाजी का मौका मिला है। केएल राहुल, नमन धीर और जडेजा ने अभी तक बल्लेबाजी नहीं की है। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी आक्रमण है। प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) में चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा-विराट कोहली
- फोटो : IANS
गेंदबाजी विभाग में होगा बदलाव
मोहम्मद सिराज को पहले दो मैच में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह इस मैच में वापसी कर सकते हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका दौरे के बाद से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय नहीं पकड़ी है। वह हालांकि सीमित ओवरों के प्रारूप में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे। भारत के वनडे तेज गेंदबाजी आक्रमण में जगह पाने की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है। गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे खिलाड़ी भी दावेदारों में शामिल हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की बनी हुई है। इसलिए युवा तेज गेंदबाजों के लिए यह आखिरी वनडे मैच इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक और मौका होगा।

पहली बार मुल्लांपुर में होगा वनडे
मुल्लांपुर में पहली बार पुरुषों का वनडे मैच खेला जा रहा है, ऐसे में गेंदबाजों को उम्मीद होगी कि यहां की पिच तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी की पिचों की तुलना में अधिक मददगार साबित होगी। वेस्टइंडीज भले ही सीरीज हार चुका है लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन कैंपबेल ने दोनों मैचों में टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है, वहीं कप्तान शाई होप ने सही समय पर तेजी दिखाने से पहले पारी को संवारने की अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उसकी टीम शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज और कीमो पॉल से उपयोगी योगदान की उम्मीद करेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : BCCI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लावेस।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 03 अक्तूबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।