फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट सेना' ने साल 2019 में लहराया परचम, जीते सबसे ज्यादा मैच, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

Tue, 31 Dec 2019 10:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 31 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
YEAR ENDER 2019: team india performance report cards
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 से हराकर साल 2019 का अंत किया। भारतीय टीम ने साल 2019 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा 35 मैच जीते। लगातार चौथे साल टीम इंडिया जीत के मामले में शीर्ष पर रही। 


 

YEAR ENDER 2019: team india performance report cards
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल टीम ने सात टेस्ट, 19 वन-डे और नौ टी-20 मुकाबले जीते। इस मामले में ऑस्ट्रेलियई टीम दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है। तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली बने। विराट ने 2455 रन के साथ इस साल का अंत किया। 
 

YEAR ENDER 2019: team india performance report cards
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2442 रन बनाए। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया अव्वल रही। साल 2019 में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
YEAR ENDER 2019: team india performance report cards
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने आठ में से सात मुकाबले जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 11 में से सात मुकाबले जीते। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को चार-चार जबकि श्रीलंका-वेस्टइंडीज ने तीन-तीन मुकाबले जीते।
 

विज्ञापन
YEAR ENDER 2019: team india performance report cards
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया जीत के मामले में वन-डे में भी शीर्ष पर रही। भारत ने 28 में से 19 मुकाबले जीते। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 16, इंग्लैंड ने 14, न्यूजीलैंड ने 13, दक्षिण अफ्रीका ने 11 और वेस्टइंडीज को 10 मैच में जीत मिली। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed