फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व कोच कुंबले ने टी-20 विश्व कप के लिए दिया मंत्र, कहा- तेज गेंदबाजों को मिले मौका

Tue, 31 Dec 2019 09:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Anil Kumble prefers wicket taking fast bowling options over all rounders in T20 World Cup
अनिल कुंबले-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रहे दिग्गज अनिल कुंबले का मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को विकेट चटकाने वाले विकल्प पर ध्यान देना चाहिए। जहां ऑलराउंडर खिलाड़ी की जगह तेज गेंदबाज को तरजीह मिले। अगले साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम आने वाले समय में अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।



कुंबले ने ‘क्रिकनेक्स्ट’ से कहा कि मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी। ऐसे में मेरे मुताबिक कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए। आप सवाल उठा सकते हो कि जब ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है तब टीम में कलाई के दो स्पिनरों का होना क्या सही है?

भारत की ओर से टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि यह काफी जरूरी है कि आप विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश करें। आपको ऐसे तेज गेंदबाजों को रखना होगा जो विकेट ले सकें। मुझे लगता है कि यह काफी मुश्किल परिस्थिति है।

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों खेलने वाले खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी
कुंबले ने कहा कि यह पहचान करना अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन सा खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। उनके मुताबिक भारत के लिए यह सोचना काफी अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन से ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। इसी से विरोधी टीम पर दबाव बनेगा।

आईपीएल में धोनी पर रहेंगी नजरें

Anil Kumble prefers wicket taking fast bowling options over all rounders in T20 World Cup

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए आईपीएल का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि एमएस आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या भारतीय टीम को लगता है कि वर्ल्ड कप में उनकी सेवाओं की जरूरत होगी। इस तरह वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।

विकेटकीपर के तौर पर राहुल हो सकते हैं विकल्प
पिछले दिनों भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लोकेश राहुल वर्ल्ड टी20 में विकेटकीपिंग में बैकअप की भूमिका निभा सकते हैं। कुंबले भी ऐसी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका भारतीय टीम इस्तेमाल करने की सोच सकती है।

वह टी-20 में इस भूमिका को निभा सकते हैं। उन्होंने कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग की है। सीमित ओवरों के फॉर्मेट में बल्लेबाज के तौर पर उनकी क्षमता के बारे में हमें पता है। हां, वह अच्छा विकल्प हैं। मुझे लगता है कि जो भी ऑप्शन हो, वर्ल्ड कप से कम से कम 10-12 मैच पहले उसे पक्का कर लेना चाहिए।

मयंक सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर
कुंबले के मुताबिक रोहित शर्मा 2019 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिन्होंने हर फॉर्मेट में रन बनाए और टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक मयंक अग्रवाल साल-2019 के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed