फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yashasvi jaiswal hits hundred as India U-19 win odi series against Sri Lanka

यशस्वी के शतक से भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका से जीती सीरीज, आखिरी वन-डे में दी 8 विकेट से मात

Sat, 11 Aug 2018 06:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
yashasvi jaiswal hits hundred as India U-19 win odi series against Sri Lanka
भारत बनाम श्रीलंका अंडर-19 टीम

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (114*) के नाबाद शतक की मदद से अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को सीरीज के पांचवें एवं अंतिम वन-डे में आठ विकेट से हराकर 3-2 से सीरीज जीत ली। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट पर 212 रन पर रोक लिया। उसके बाद भारतीय टीम ने 42.4 ओवरों में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जयसवाल ने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। कोच डब्ल्यूवी रमन की टीम एक समय सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही थी लेकिन उसके बाद उसने पलटवार किया और अगले दोनों मुकाबले जीते।
विज्ञापन


मोहित जांगड़ा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए। सिद्धार्थ देसाई और हर्ष त्यागी को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ने अपने अंतिम छह विकेट 39 रन के अंतराल में गंवा दिए थे। एक समय टीम तीन विकेट पर 174 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। मदुष्का फर्नांडो ने सर्वाधिक 95 रन बनाए। उन्होंने केशवा फर्नांडो (56) के साथ तीसरे विकेट पर 101 रन जोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दिक्कत नहीं हुई। खराब फॉर्म के कारण टीम से ड्रॉप भी हो चुके यशस्वी को इस मैच में ऊपरी क्रम पर उतारा गया और उन्होंने मजबूत वापसी की। उन्होंने पहले विकेट पर देवदत्त पडिक्कल (38) के साथ 71, पवन शाह (36) के साथ दूसरे विकेट पर 72 और तीसरे विकेट पर आर्यन जुवाल (22) के साथ अविजित 69 रन की साझेदारी की।


संक्षिप्त स्कोर : श्रीलंका अंडर-19 नौ विकेट पर 212 रन (मदुष्का फर्नांडो 95, केशवा फर्नाडो 56, मोहित जांगड़ा 2/30), इंडिया अंडर-19 दो विकेट पर 214 रन 42.4 ओवरों में (यशस्वी जयसवाल 114*)  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed