फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal earned high praise from Alastair Cook for his remarkable knock in Perth against Australia

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल के कायल हुए एलेस्टियर कुक, पहले टेस्ट में अश्विन को नहीं लेने पर भी दिया बयान

Tue, 03 Dec 2024 06:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Dec 2024 06:44 PM IST
सार

कुक इस बात से भी प्रभावित हुए हैं कि किस तरह यशस्वी ने मैच के दौरान मिचेल स्टार्क की स्लेजिंग की थी। यशस्वी ने बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टार्क से कहा था कि वह काफी धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal earned high praise from Alastair Cook for his remarkable knock in Perth against Australia
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टियर कुक ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में किए गए प्रदर्शन को लेकर सराहना की है। यशस्वी ने दूसरी पारी में शतक जड़ा था। कुक इस बात से भी प्रभावित हुए हैं कि किस तरह यशस्वी ने मैच के दौरान मिचेल स्टार्क की स्लेजिंग की थी। 
विज्ञापन

यशस्वी ने बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टार्क से कहा था कि वह काफी धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं। यशस्वी का स्टार्क को स्लेजिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यशस्वी को स्टार्क ने पहली पारी में शून्य पर आउट कर दिया था, लेकिन दूसरी पारी में इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने दम दिखाया था और शतक जड़ा था। यशस्वी ने 297 गेंदों पर 161 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी ने स्टार्क की थी स्लेजिंग 
कुक ने कहा, उस समय में यशस्वी ने स्टार्क की स्लेजिंग की जब उन्होंने शायद 100 रन नहीं बनाए थे। उन्होंने स्टार्क से कहा कि वह धीमे गेंदबाजी कर रहे हैं। मैंने भी स्टार्क का सामना किया है और वह धीमे गेंदबाजी नहीं करते हैं। अगर वह ऐसा करते भी तो मैं अपना मुंह बन रखता, लेकिन इस 22 वर्षीय बल्लेबाज का आत्मविश्वास गजब का था। मुझे लगता है कि 15 टेस्ट मैचों बाद शीर्ष क्रम पर भारतीय बल्लेबाजों में सर्वाधिक रन बनाए हैं। यह बल्लेबाजी के लिए कठिन स्थान है, लेकिन यशस्वी क्लासी खिलाड़ी हैं। 

पर्थ टेस्ट में भारत ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया को 135 रन पर समेट कर मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। फिर यशस्वी और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 200 रन से अधिक की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई थी। 
विज्ञापन

कुक ने भारतीय टीम को बताया साहसी 
कुक का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना खेलना और ऑस्ट्रेलिया में बेहद दबाव वाली सीरीज के पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करना इस बात का प्रतीक है कि भारतीय टीम साहसी और किसी भी परिस्थिति में जीतने की अपनी क्षमता को लेकर बेहद आश्वस्त है। उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि भारत बहुत साहसी है। वे टॉस जीतते हैं और उस विकेट पर बल्लेबाजी करते हैं, आप देखते हैं कि भले ही उन्होंने सिर्फ 150 रन बनाए, फिर भी वे सोचते हैं हम ऑस्ट्रेलिया को वहां पर हराएंगे। हम जानते हैं कि यह कठिन होने वाला है लेकिन हमें लगता है कि यह केवल दोनों टीम के लिए कठिन होगा। 

सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एकादश से बाहर रखने के फैसले पर कुक ने कहा, जरा सोचिए कि वे कितने बहादुर थे? उन्होंने अश्विन को नहीं खिलाया जिसने 500 टेस्ट विकेट लिए हैं। मुझे लगा कि अश्विन बेहतरीन होंगे लेकिन आप जानते हैं, उनकी सोच शानदार थी। क्या यह देखना अच्छा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया को हराया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed