फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2023-25 Update ICC Test Rankings Australia at No 1 Position after AUS vs PAK Test Series

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में दूसरी बार भारत से छीना नंबर-1 का ताज, पाकिस्तान को भी लगा झटका

Sat, 06 Jan 2024 11:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

ICC WTC 2023-25 Points Table Update: भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका होगा। वह आईसीसी रैंकिंग के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी कंगारू टीम को पीछे छोड़ सकती है।

विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update ICC Test Rankings Australia at No 1 Position after AUS vs PAK Test Series
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 - फोटो : ICC/X

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल की। उसने सिडनी में खेले गए मैच को जीतकर सीरीज में पाकिस्तानी टीम का 3-0 से सफाया कर दिया। इसका फायदा कंगारू टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंक तालिका में भी मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसने भारत को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है।
विज्ञापन


दो दिन में यह दूसरा अवसर है जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत से नंबर-1 का ताज छीना है। इससे पहले शुक्रवार (पांच जनवरी) को उसने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल किया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिशत अंकों में ज्यादा अंतर नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 56.25 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत के पास 54.16 प्रतिशत अंक हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान को भारी नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को अंक तालिका में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शान मसूद की कप्तानी वाली टीम छठे स्थान पर है। उसके प्रतिशत अंक में गिरावट आई है। पाकिस्तान का प्रतिशत अंक पहले 45.83 था। अब यह घटकर 36.66 हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेल चुकी है। टीम इंडिया ने दोनों फाइनल खेले हैं। हालांकि, उसे जीत नहीं मिली है। एक बार न्यूजीलैंड और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तानी टीम अब तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पास पहला स्थान हासिल करने का मौका
भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका होगा। वह आईसीसी रैंकिंग के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी कंगारू टीम को पीछे छोड़ सकती है।
 
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका
रैंक टीम मैच जीत हार ड्रा अंक अंक%
1 ऑस्ट्रेलिया 8 5 2 1 54 56.25
2 भारत 4 2 1 1 26 54.16
3 दक्षिण अफ्रीका 2 1 1 0 12 50.00
4 न्यूजीलैंड 2 1 1 0 12 50.00
5 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
6 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
7 वेस्टइंडीज 2 0 1 1 4 16.67
8 इंग्लैंड 5 2 2 1 9 15.00
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed