फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Fox Cricket claims- Australia Players were not allowed entry in Lords due to Team India practice

WTC: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा- कंगारुओं को नहीं मिली लॉर्ड्स में एंट्री, टीम इंडिया के अभ्यास को बताया कारण

Mon, 09 Jun 2025 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jun 2025 03:53 PM IST
सार

यह मामला रविवार से पहले का बताया जा रहा है। फॉक्स क्रिकेट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम को लॉर्ड्स में अभ्यास की अनुमति ऑस्ट्रेलियाई टीम की कीमत पर दी गई।

विज्ञापन
WTC Final: Fox Cricket claims- Australia Players were not allowed entry in Lords due to Team India practice
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें जोरशोर से तैयारी कर रही हैं। फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले एक विवाद हो गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को लॉर्ड्स में एंट्री नहीं मिली, क्योंकि वहां भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
Trending Videos

यह मामला रविवार से पहले का बताया जा रहा है। फॉक्स स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम को लॉर्ड्स में अभ्यास की अनुमति ऑस्ट्रेलियाई टीम की कीमत पर दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टीम को कथित तौर पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रशिक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कहा गया कि 11 जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तैयारी शुरू होने की वजह से अभ्यास की जगह उपलब्ध नहीं है, जबकि भारतीय खिलाड़ी वहीं अभ्यास कर रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को तीन घंटे प्रैक्टिस वेन्यू ढूंढने के लिए इधर उधर घूमना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेलेगी और इसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आखिरकार रविवार को लॉर्ड्स में एंट्री मिली और उन्होंने वहां अभ्यास किया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बाद में अपनी टीम की तैयारियों, योजनाओं और लॉर्ड्स में खेलते समय लगातार होने स्लेजिंग के बारे में बात की।
विज्ञापन

कमिंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिलहाल अभ्यास के लिए सबसे अच्छा समय है। आसपास कोई दर्शक नहीं है, जो बहुत अच्छा है। मुझे यकीन है कि इस बार मैच सभ्य तरीके से होगा, क्योंकि एशेज सीरीज के दौरान मुकाबले में हमारे और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल था, लेकिन मुझे लगता है कि वहां बहुत से दर्शकों को सबक मिला होगा और मुझे यकीन है कि वे बहुत विनम्र होंगे।'

पैट कमिंस डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जिसमें मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन उनके साथ होंगे। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के चौथे सीम-गेंदबाजी विकल्प होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलियाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने 2023 में भारत को हराकर यह खिताब जीता था। अब उसके पास लगातार दो मैच जीतकर ऐसा करने वाली पहली टीम बनने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed