फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final former captain kapil dev said it is not possible for India to win icc trophy every time

डब्ल्यूटीसी फाइनल: टीम इंडिया के बचाव में उतरे कपिल, कहा- जरूरी नहीं भारत हर बार फाइनल जीते

Sat, 03 Jul 2021 09:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Jul 2021 09:06 AM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि जरूरी नहीं भारत हर बार फाइनल जीते। उन्होंने कहा हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय टीम बीते कुछ वर्षों से लगभग हर आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची है। 

विज्ञापन
WTC Final former captain kapil dev said it is not possible for India to win icc trophy every time
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई। टीम की उपेक्षा इसलिए भी की गई कि भारत बीते 8 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। भारतीय टीम को चारों तरफ आलोचनाओं से घिरा देख पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया का बचाव किया है। उनका कहना है कि लोग बहुत जल्दी तथ्यों को दरकिनार कर टीम की बुराई करना करना शुरू कर देते हैं। वे इस बात को भूल जाते हैं कि टीम लगातार नॉकआउट मुकाबलों में जगह बनाने में सफल रही है। 

विज्ञापन

भारत 2014 से लेकर 2021 तक आईसीसी स्तर के किसी भी टूर्नामेंट के कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा। टीम इंडिया 2015 क्रिकेट विश्व कप, 2016 टी-20 विश्व कप और 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंची। इसके अलावा 2014 टी-20 विश्व कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उपविजेता रही। कपिल देव ने टीम इंडिया के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा, कड़ी मेहनत करने के बावजूद हर बार भारत के लिए ट्रॉफी जीतना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1983 में भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने कहा, हम हमेशा सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचते हैं, हमारी बहुत जल्दी आलोचना की जाती है, यह संभव नहीं है कि आप हर बार ट्रॉफी जीतेंगे। यह देखो कि टीम कितना अच्छा खेली, एक फाइनल या सेमीफाइनल हारने के बाद क्या हमें कहना चाहिए कि हम दबाव को संभाल नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कपिल देव ने विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम की तारीफ की। साउथम्पटन में खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया था। साल 2000 के बाद न्यूजीलैंड का यह पहला आईसीसी खिताब था जिसने नैरोबी में टीम इंडिया को हराकर जीता था। लेकिन इस हार के बावजूद कपिल देव ने भारतीय टीम का सर्मथन किया और बताया कि कैसे ऐसी परिस्थितियां बनी हैं जहां टीम ने अच्छा खेला और दबाव को बेहतर तरीके से संभाला है। 

कपिल के मुताबिक, ऐसा नहीं होता है, यह उनका दिन था और उन्होंने बेहतर खेला, हम देखते हैं कि इतनी जल्दी आलोचना करते हैं, यदि एक बार हमारी परफॉर्मेंस खराब हो गई तो मीडिया सैकड़ों बार उसी बात को दोहराएगा। ठीक उसी दबाव में हमने और मौजूदा टीम ने कई मैच जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed