{"_id":"60c888b5ccf78f55b26bff87","slug":"wtc-2021-final-ind-vs-nz-icc-announces-commentary-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC 2021 Final: गावस्कर-कार्तिक सहित ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, ICC ने की पैनल की घोषणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC 2021 Final: गावस्कर-कार्तिक सहित ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, ICC ने की पैनल की घोषणा
Tue, 15 Jun 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:34 PM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन के एजिस बाउल स्टेडियम में 18 जून से खेला जाना।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन के एजिस बाउल स्टेडियम में 18 जून से खेला जाना। सभी की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं। फाइनल को लेकर सबकी अपनी अलग-अलग राय है। कोई टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बता रहा है तो कह रहा फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी होगा।
विज्ञापन
इस बीच आइसीसी ने मंगलवार को खिताबी मुकाबले के दौरान अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले पैनल की घोषणा कर दी है। आइसीसी ने नौ सदस्यों का पैनल बनाया है, इसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर के अलावा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल है। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को भी पैनल में जगह दी गई है।
विज्ञापन
वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज साइमन डोल का नाम भी शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में इशा गुहा अकेली महिला हैं, जो काफी लंबे समय से पुरुष क्रिकेट के दौरान कमेंट्री करती आ रही हैं। नौ लोगों के इस पैनल में इयान बिशप और माइकल आर्थटन के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रेग मैक मिलन का नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन