फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC 2021 Final IND vs NZ ICC Announces Commentary Panel

WTC 2021 Final: गावस्कर-कार्तिक सहित ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, ICC ने की पैनल की घोषणा

Tue, 15 Jun 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Jun 2021 04:34 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन के एजिस बाउल स्टेडियम में 18 जून से खेला जाना।

विज्ञापन
WTC 2021 Final IND vs NZ ICC Announces Commentary Panel
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन के एजिस बाउल स्टेडियम में 18 जून से खेला जाना। सभी की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं। फाइनल को लेकर सबकी अपनी अलग-अलग राय है। कोई टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बता रहा है तो कह रहा फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी होगा। 

विज्ञापन


इस बीच आइसीसी ने मंगलवार को खिताबी मुकाबले के दौरान अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले पैनल की घोषणा कर दी है। आइसीसी ने नौ सदस्यों का पैनल बनाया है, इसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर के अलावा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल है। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को भी पैनल में जगह दी गई है।
विज्ञापन


वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज साइमन डोल का नाम भी शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में  इशा गुहा अकेली महिला हैं, जो काफी लंबे समय से पुरुष क्रिकेट के दौरान कमेंट्री करती आ रही हैं। नौ लोगों के इस पैनल में इयान बिशप और माइकल आर्थटन के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रेग मैक मिलन का नाम भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed