फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wriddhiman saha set to comeback in december and play ranji trophy

टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर दिसंबर में वापसी को तैयार, बताया कितने बुरे दौर से गुजरे

Mon, 12 Nov 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
wriddhiman saha set to comeback in december and play ranji trophy
ऋधिमान साहा - फोटो : bcci

साहा ने यहां ईस्ट बंगाल टैंट में एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा, 'अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे दिसंबर के मध्य में वापसी की उम्मीद है। मैं इसी के अनुसार तैयारी और ट्रेनिंग कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि मेरा शरीर समय पर उबर जाएगा और मैं खेलने के लिए (रणजी ट्रॉफी) पूरी तरह फिट हो जाऊंगा। मैंने नेट सत्र शुरू किए हैं लेकिन मैं अभी मैच फिट नहीं हूं।'

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में साल का पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद साहा को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण स्वदेश वापस भेज दिया गया था। आईपीएल के दौरान उनके अंगूठे के चोट लगी जिसके कारण वह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट भी नहीं खेल पाए। लेकिन बाद में पता चला कि उनके कंधे में गंभीर चोट है जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन में सर्जरी करानी पड़ी।
विज्ञापन


भारत ने आस्ट्रेलिया में आगामी श्रृंखला के लिए ऋषभ पंत और पार्थिव पटेल को टीम में चुना है। आस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को निकट भविष्य में कोई टेस्ट नहीं खेलना। साहा ने कहा कि उन्हें घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके शून्य से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा, 'सभी को इस क्रम से गुजरना होता है, घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। आपको वहां मैच फिट होना होगा और फिर चयन का इंतजार करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा ने कहा कि रिहैबिलिटेशन से गुजरना उबाऊ है लेकिन वह मानसिक रूप से प्रेरित हैं। उन्होंने स्वीकार किया, 'मैं बचपन से ही सकारात्मक चीजों पर ध्यान देता हूं। बेशक रिहैबिलिटेशन से गुजरना उबाऊ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed