{"_id":"6215c455991768602c1686b3","slug":"wriddhiman-saha-controversy-virender-sehwag-advice-to-wriddhiman-saha-on-texts-from-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wriddhiman Saha Controversy: वीरेंद्र सहवाग की ऋद्धिमान साहा को सलाह, कहा- गहरी सांस ले और...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wriddhiman Saha Controversy: वीरेंद्र सहवाग की ऋद्धिमान साहा को सलाह, कहा- गहरी सांस ले और...
Wed, 23 Feb 2022 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:51 AM IST
सार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कहा है कि अगर बीसीसीआई उनसे धमकी देने वाले पत्रकार के बारे में पूछता है तो वे नाम नहीं बताएंगे। इसी पर सहवाग ने उन्हें सलाह दी है।
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा और वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को पत्रकार से मिली धमकी वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन मामले पर अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। अब भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
साहा ने कहा था- मेरे माता पिता ने मुझे यह नहीं सिखाया है। मेरा उद्देश्य यह था कि सभी को यह पता चले की मीडिया कोई ऐसा काम कर रहा है। मेरे ट्वीट का उद्देश्य यह था कि भविष्य में खिलाड़ियों को ऐसी चीजों का सामना न करना पड़े।
पत्रकार ने लिखा "मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।"
जवाब न मिलने पर पत्रकार ने उन्हें वॉट्सएप कॉल किया, लेकिन साहा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पत्रकार ने लिखा "आपने मुझसे बात नहीं की, मैं अब कभी भी आपका इंटरव्यू नहीं लूंगा। मैं बेज्जती को सहजता से नहीं स्वीकार करता हूं और मैं इसे याद रखूंगा। आपको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था।" साहा ने पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी को इस घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
सहवाग ने साहा को क्या सलाह दी?
सहवाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और साहा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने लिखा- डियर ऋद्धि, ये आपका स्वभाव नहीं है कि आप दूसरों को नुकसान पहुंचाएं और आप एक शानदार व्यक्ति हैं। हालांकि, भविष्य में किसी और क्रिकेटर के साथ ऐसा नहीं हो, इसलिए जरूरी है कि आप उस पत्रकार का नाम बताएं। गहरी सांस ले और नाम बोल डाल।
विज्ञापन
साहा ने पत्रकार का नाम बताने से इनकार किया
इससे पहले साहा ने धमकी देने वाले पत्रकार का नाम बताने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा- अब तक बीसीसीआई की तरफ से किसी अधिकारी ने उनसे बात नहीं की है। अगर उनसे पत्रकार के नाम का खुलासा करने को कहा जाता है तो वह कहेंगे कि कभी भी उनका इरादा किसी का करियर खत्म करने का नहीं था। इसी वजह से उन्होंने अपने ट्वीट में नाम का खुलासा नहीं किया था।
विज्ञापन
साहा ने कहा था- मेरे माता पिता ने मुझे यह नहीं सिखाया है। मेरा उद्देश्य यह था कि सभी को यह पता चले की मीडिया कोई ऐसा काम कर रहा है। मेरे ट्वीट का उद्देश्य यह था कि भविष्य में खिलाड़ियों को ऐसी चीजों का सामना न करना पड़े।
क्या है पूरा मामला ?
19 फरवरी के दिन श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हुआ था। टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद एक पत्रकार ने साहा को मैसेज कर इंटरव्यू की मांग की। साहा ने इसका जवाब नहीं दिया।पत्रकार ने लिखा "मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।"
जवाब न मिलने पर पत्रकार ने उन्हें वॉट्सएप कॉल किया, लेकिन साहा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पत्रकार ने लिखा "आपने मुझसे बात नहीं की, मैं अब कभी भी आपका इंटरव्यू नहीं लूंगा। मैं बेज्जती को सहजता से नहीं स्वीकार करता हूं और मैं इसे याद रखूंगा। आपको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था।" साहा ने पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी को इस घटना के बारे में बताया।