फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction 2023 Most Expensive Players in Women’s Premier League Auction News in Hindi

WPL Auction Expensive Players: मंधाना, गार्डनर और स्कीवर को मिले तीन करोड़ से ज्यादा, मुंबई में गईं हरमनप्रीत

Mon, 13 Feb 2023 06:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Feb 2023 06:52 PM IST
सार

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
WPL Auction 2023 Most Expensive Players in Women’s Premier League Auction News in Hindi
विमेंस प्रीमियर लीग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में चल रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीमें नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन


मंधाना पर हुई पैसों की बारिश
नीलामी में सबसे पहले भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत हुई। आरसीबी ने अंत में बाजी मारी।
विज्ञापन


नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ी देश टीम सोल्ड प्राइस
स्मृति मंधाना भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.40 करोड़ रुपये
एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया गुजरात जाएंट्स 3.20 करोड़ रुपये
नताली स्कीवर इंग्लैंड मुंबई इंडियंस 3.20 करोड़ रुपये
दीप्ति शर्मा भारत यूपी वॉरियर्स 2.60 करोड़ रुपये
जेमिमा रोड्रिग्ज भारत दिल्ली कैपिटल्स 2.20 करोड़ रुपये
बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया गुजरात जाएंट्स 2 करोड़ रुपये
शेफाली वर्मा भारत दिल्ली कैपिटल्स 2 करोड़ रुपये
पूजा वस्त्राकर भारत मुंबई इंडियंस 1.90 करोड़ रुपये
ऋचा घोष भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1.90 करोड़ रुपये
हरमनप्रीत कौर भारत मुंबई इंडियंस 1.80 करोड़ रुपये

एश्ले गार्डनर के लिए गुजरात ने खोला खजाना
गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को नीलामी में गार्डनर के लिए हराया।

स्कीवर को मुंबई और दीप्ति को यूपी ने खरीदा
इंग्लैंड की कप्तान नटाली स्कीवर को गार्डनर के बराबर पैसे मिले। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने खरीदा
स्मृति मंधाना को खरीदने से चूकने वाली मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीद लिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स को हराते हुए हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

हरमनप्रीत के बराबर बिकीं एक्लेस्टोन
इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को हरमनप्रीत कौर के बराबर पैसे मिले। एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

एलिस पैरी को आरसीबी ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीद लिया। एलिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली की टीम ने 1.60 करोड़ की बोली लगाकर अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed