Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wpl 2025 Auction Live Streaming Time Venue Five Teams and Players List Know Available Purse for Franchises

WPL Auction: आज होगा 120 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला, कब-कहां देख पाएंगे नीलामी, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Sat, 14 Dec 2024 05:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

आइए जानते हैं महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से जुड़ी सारी जानकारियां...

विज्ञापन
Wpl 2025 Auction Live Streaming Time Venue Five Teams and Players List Know Available Purse for Franchises
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए रविवार यानी 15 दिसंबर को बंगलूरू के आईटीसी गार्डेनिया में नीलामी होनी है। इस नीलामी में 120 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। पांच फ्रेंचाइजी के पास कुल 19 स्लॉट खाली हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए 14 स्लॉट और विदेशी खिलाड़ियों के लिए पांच स्लॉट शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
महिला प्रीमियर लीग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 91 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सहयोगी राष्ट्र की तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। उपलब्ध खिलाड़ियों में 30 कैप्ड (नौ भारतीय, 21 विदेशी) खिलाड़ी हैं, नीलामी में 82 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और आठ अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में तेजल हसबनीस, स्नेह राणा, डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), हीथर नाइट (इंग्लैंड), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड), लॉरेन बेल (इंग्लैंड), किम गार्थ (ऑस्ट्रेलिया) और डेनियल गिब्सन (इंग्लैंड) के अलावा कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध पर्स
टीमें उपलब्ध पर्स (रुपये में)
दिल्ली कैपिटल्स 2.5 करोड़
गुजरात जायंट्स 4.4 करोड़
मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़
यूपी वॉरियर्स 3.9 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3.25 करोड़

Wpl 2025 Auction Live Streaming Time Venue Five Teams and Players List Know Available Purse for Franchises
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : WPL/BCCI
आइए जानते हैं महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से जुड़ी सारी जानकारियां...

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी कब होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2025 रविवार यानी 15 दिसंबर को होगी।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी कहां होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी बंगलूरू में होगी।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी किस समय होगी?
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी दोपहर तीन बजे शुरू होगी।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी के प्रसारण अधिकार Sports18 - 1 (SD & HD) के पास हैं।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed