फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championships 2021-2023 Points Table, Australia climbs to 2nd spot, Know whole equation

World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया की जीत से अंक तालिका में हुआ फेरबदल, भारत को हुआ नुकसान, जानें पूरा समीकरण

Sat, 11 Dec 2021 08:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर एशेज श्रृंखला में जोरदार शुरुआत की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपना खाता खोल लिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मुकाबला था जिसमें उसने सभी क्षेत्रों में ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
World Test Championships 2021-2023 Points Table, Australia climbs to 2nd spot, Know whole equation
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर एशेज श्रृंखला में जोरदार शुरुआत की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपना खाता खोल लिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मुकाबला था जिसमें उसने सभी क्षेत्रों में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को चारों खाने चित किया। 

विज्ञापन


ब्रिस्बेन टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बड़ा फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक जीत, 12 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि भारतीय टीम हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बावजूद खिसककर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के शीर्ष तीन टीमों के मुकाबले अधिक अंक हैं, बावजूद इसके वह अंक तालिका में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से नीचे है। 
विज्ञापन

 

आईसीसी का नियम
दरअसल आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका के लिए जीत प्रतिशत देखा जाता है और ऐसे में श्रीलंका के 24 अंक और जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है और इस वजह वह टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी एक मैच खेला है और इसमें उसे जीत हासिल हुई है, जिसकी वजह से उसके 12 अंक हो गए हैं और जीत का प्रतिशत भी 100 का है और दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत के मामले में टीम इंडिया को तीन जीत और एक हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ था। भारत का जीत प्रतिशत इस हिसाब से 58.33 का है और वह तीसरे पायदान पर है। 
 
किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed