{"_id":"61b4c0322dba7138796fe6e4","slug":"world-test-championships-2021-2023-points-table-australia-climbs-to-2nd-spot-know-whole-equation","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया की जीत से अंक तालिका में हुआ फेरबदल, भारत को हुआ नुकसान, जानें पूरा समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया की जीत से अंक तालिका में हुआ फेरबदल, भारत को हुआ नुकसान, जानें पूरा समीकरण
Sat, 11 Dec 2021 08:46 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:46 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर एशेज श्रृंखला में जोरदार शुरुआत की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपना खाता खोल लिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मुकाबला था जिसमें उसने सभी क्षेत्रों में ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर एशेज श्रृंखला में जोरदार शुरुआत की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपना खाता खोल लिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मुकाबला था जिसमें उसने सभी क्षेत्रों में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को चारों खाने चित किया।
विज्ञापन
ब्रिस्बेन टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बड़ा फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक जीत, 12 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि भारतीय टीम हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बावजूद खिसककर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के शीर्ष तीन टीमों के मुकाबले अधिक अंक हैं, बावजूद इसके वह अंक तालिका में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से नीचे है।
विज्ञापन
Australia started their #WTC23 campaign with a win 💪#AUSvENG | #Ashes pic.twitter.com/fjxExBtYcP
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) December 11, 2021
आईसीसी का नियम
दरअसल आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका के लिए जीत प्रतिशत देखा जाता है और ऐसे में श्रीलंका के 24 अंक और जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है और इस वजह वह टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी एक मैच खेला है और इसमें उसे जीत हासिल हुई है, जिसकी वजह से उसके 12 अंक हो गए हैं और जीत का प्रतिशत भी 100 का है और दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत के मामले में टीम इंडिया को तीन जीत और एक हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ था। भारत का जीत प्रतिशत इस हिसाब से 58.33 का है और वह तीसरे पायदान पर है।
किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं।