{"_id":"6a9558212290d4779e05eee9","slug":"world-test-championship-points-table-update-after-pakistan-vs-england-lord-s-test-match-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव?: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत से इंग्लैंड को फायदा, पाकिस्तान की हालत खराब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव?: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत से इंग्लैंड को फायदा, पाकिस्तान की हालत खराब
Mon, 31 Aug 2026 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:02 PM IST
सार
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में बदलाव हुआ है। इंग्लैंड टीम को जहां फायदा हुआ है, वहीं पाकिस्तान की हालत खराब है।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भी फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस तरह इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सबसे नीचे स्थान पर
इंग्लैंड टीम ने डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में एक पायदान की छलांग लगाई है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत अब 34.44 हो गया है और टीम टेबल में अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड टीम की जीत से श्रीलंका को नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं, पाकिस्तान तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और टीम का जीत प्रतिशत महज 16.67 रह गया है।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है और टीम का जीत प्रतिशत 80 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। न्यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। बांग्लादेश 55.56 जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। भारतीय टीम 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है।

इंग्लैंड टीम
- फोटो : England Cricket
इंग्लैंड ने सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को पहली पारी में सिर्फ 110 रनों पर समेटा। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 208 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला नौ सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है।