फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test championship Match report and updates of Bangladesh vs Afghanistan 1st Test 3rd Day

राशिद के पंच के बाद जदरान और असगर चमके, अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में मजबूत बढ़त

Sun, 08 Sep 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
World Test championship Match report and updates of Bangladesh vs Afghanistan 1st Test 3rd Day
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

इब्राहिम जदरान (87) और असगर अफगान (50) के अर्द्धशतकों तथा पारी में पांच विकेट झटकने के बाद राशिद खान (5/55) के तेज 24 रन से अफगानिस्तान ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शिकंजा कस लिया। मेहमान टीम अपने टेस्ट इतिहास में तीसरा मैच खेल रही है, उसने तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में आठ विकेट पर 237 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 374 रन की हो गयी। 

विज्ञापन


टीम ने पहली पारी में 342 रन बनाए थे। पदार्पण कर रहे जदरान ने दूसरी पारी में 208 गेंद में छह चौके और चार छक्के लगाए। जबकि अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान अफगान ने 108 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। जो उनका दूसरा अर्द्धशतक है। कप्तान राशिद ने 22 गेंद में 24 रन की पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज अफसर जजाई 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे टीम बांग्लादेश को बड़ा लक्ष्य देने की ओर बढ़ रही है। बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने तीन विकेट चटकाए जिसमें दो विकेट पारी के पहले ओवर में मिले। टीम ने 28 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन लेकिन जदरान और पहली पारी में 92 रन बनाने वाले अफगान ने चौथे विकेट के लिये 108 रन की भागीदारी निभाई। तेज पारी खेलने वाले राशिद खान ने नईम केएक ही ओवर में पांच बाउंड्री लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed