भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच महज दो दिनों में ही समाप्त हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम ने 49 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीसरा मैच जीतकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारत की दावेदारी और पुख्ता हो गई वहीं इंग्लैंड इस दौड़ से बाहर हो गया।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से इंग्लैंड बाहर, भारत की दावेदारी और पुख्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदले हुए समीकरण में अब भारतीय टीम 71 की जीत प्रतिशत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 70% के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि 69.2 और 64.1 की जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर है।
India top the table 👏
They now need to win or draw the last Test to book a place in the #WTC21 final 👀#INDvENG pic.twitter.com/FQcBTw6dj6
दरअसल फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को सीरीज 3-1 से जीतनी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 2-1 या 3-1 से सीरीज जितनी थी, ऐसे में अब टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के मौके बढ़ गए हैं हालांकि उसे आखिरी टेस्ट मैच में या तो जीत दर्ज करनी होगी या ड्रॉ खेलना होगा। ऐसा नहीं करने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
What does that result mean for #WTC21? 👀
— ICC (@ICC) February 25, 2021
India qualify if...
🇮🇳 2-1
🇮🇳 3-1
Australia qualify if...
🤝 2-2
England are eliminated.#INDvENG
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया द्वारा दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अब भारत और ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक से लॉर्ड्स में फाइनल में भिड़ेगी।