{"_id":"6757fd47a4eaa765bb00c60a","slug":"world-test-championship-final-scenarios-how-india-south-africa-australia-and-sri-lanka-will-qualify-know-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC Final: भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंचेगा? द. अफ्रीका-पाकिस्तान पर निर्भर, पढ़ें पूरा समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंचेगा? द. अफ्रीका-पाकिस्तान पर निर्भर, पढ़ें पूरा समीकरण
Tue, 10 Dec 2024 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:52 PM IST
सार
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके हैं। अभी तक किसी भी टीम के फाइनल में स्थान की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की हार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लड़ाई और दिलचस्प हो चली है। फाइनल में पहुंचने के लिए कई टीमें दावेदार हैं। इनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमें शामिल हैं। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में 10 टेस्ट बचे हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, अभी तक किसी भी टीम के फाइनल में स्थान की गारंटी नहीं है।
दक्षिण अफ्रीका टीम
- फोटो : CSA
दक्षिण अफ्रीका के लिए क्या हैं समीकरण?
दक्षिण अफ्रीका 63.33 अंक प्रतिशत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में शीर्ष पर चल रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर उसे दो मैच खेलने हैं। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में 2-0 से क्लीन स्वीप ने उन्हें मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट में से उन्हें सिर्फ एक जीतना होगा। सीरीज में 1-1 से जीत दर्ज करने पर उसका 61.11 प्रतिशत रह जाएगा और केवल भारत या ऑस्ट्रेलिया ही उससे आगे निकल सकते हैं।
अगर पाकिस्तान के खिलाफ दोनों टेस्ट ड्रॉ हो जाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका 58.33 प्रतिशत पर समाप्त होगा। ऐसे में भारत को ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराना होगा और ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ने के लिए श्रीलंका में दोनों टेस्ट जीतने होंगे। अगर दक्षिण अफ्रीका सीरीज 1-0 से हार जाता है तो उन्हें मनाना होगा कि ऑस्ट्रेलिया अपने बाकी बचे पांच टेस्ट में से दो से ज्यादा नहीं जीते या फिर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बाकी बचे तीन टेस्ट में से एक से ज्यादा नहीं जीते या एक से ज्यादा ड्रॉ नहीं हासिल करे।

श्रीलंका की टीम
- फोटो : Twitter
श्रीलंका के लिए क्या हैं समीकरण?
श्रीलंका के पास अभी 45.45 अंक प्रतिशत है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके दो घरेलू मैच बचे हैं। अगर वे दोनों टेस्ट जीत भी जाते हैं तो वे 53.85 अंक प्रतिशत पर ही पहुंच पाएंगे और अन्य नतीजों पर उन्हें निर्भर रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका और भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक इस प्रतिशत को पार कर सकता है। श्रीलंका के लिए सबसे सटीक समीकरण यह है कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट जीतें, इसके बाद मनाएं कि ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत जाए और दो टेस्ट ड्रॉ रहे। इतना ही नहीं श्रीलंका को यह भी मनाना होगा कि दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से दोनों टेस्ट हार जाए। ऐसे में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों बाहर हो जाएंगे, क्योंकि उनका अंक प्रतिशत कम होगा।

भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत के लिए क्या हैं समीकरण?
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट और खेलने हैं। फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दो जीत और एक ड्रॉ की जरूरत है जिससे वह 60.53 प्रतिशत अंक तक पहुंच जाएंगे। ऐसे में टीम तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहेगी। अगर भारत सीरीज 3-2 से जीतता है तो 58.77 प्रतिशत हो जाएगा और इस स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को 1-0 से हरा देता है तो भी तालिका में भारत से नीचे ही रहेगा। हालांकि, अगर भारत 2-3 से सीरीज हार जाता है, तो वे 53.51 प्रतिशत पर समाप्त होंगे, जिससे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के पास भारतीय टीम को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इस स्थिति में अगर भारत 53.51 अंक प्रतिशत के साथ क्वालिफाई करना चाहता है तो उसे मनाना होगा कि दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ दोनों टेस्ट हार जाए और ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में कम से कम एक मैच ड्रॉ कराए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सभी समीकरण
| सीरीज स्कोरलाइन | फाइनल में कौन खेलेगा? |
|---|---|
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान, भारत 3-1 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका | भारत और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान, भारत 3-1 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका | भारत और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान या द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान,
भारत 3-2 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान या द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान,
भारत 3-2 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 1-1 श्रीलंका |
भारत और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान या द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान,
भारत 2-2 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 1-1 श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान या द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान,
भारत 2-2 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 0-2 श्रीलंका |
भारत और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान या द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान,
भारत 2-1 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका |
| द. अफ्रीका 2-0 पाकिस्तान या द. अफ्रीका 1-1 पाकिस्तान,
भारत 2-1 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 1-1 श्रीलंका |
भारत और दक्षिण अफ्रीका |
| पाकिस्तान 2-0 द. अफ्रीका, भारत 2-2 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका | भारत और ऑस्ट्रेलिया |
| पाकिस्तान 2-0 द. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया 3-2 इंडिया,
ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया 1-1 श्रीलंका |
भारत और ऑस्ट्रेलिया |
| पाकिस्तान 2-0 द. अफ्रीका, भारत 3-1 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका | भारत और ऑस्ट्रेलिया |
| पाकिस्तान 2-0 द. अफ्रीका, भारत 4-1 ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया 2-0 श्रीलंका | भारत और ऑस्ट्रेलिया |
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के लिए क्या हैं समीकरण?
ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा अंक प्रतिशत 60.71 है और उसे भारत के खिलाफ तीन टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में से दो में जीत की जरूरत है। अगर वे श्रीलंका में दोनों टेस्ट हार भी जाते हैं तो भारत के खिलाफ 3-2 की सीरीज जीतने पर उन्हें 55.26 अंक प्रतिशत मिलेगा जो भारत के 53.51 प्रतिशत और श्रीलंका के 53.85 प्रतिशत से अधिक होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया 2-3 से हार जाता है, तो भारत 58.77 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया को भारत को पीछे छोड़ने के लिए श्रीलंका में दोनों टेस्ट जीतने की आवश्यकता होगी। वैकल्पिक रूप से उन्हें यह भी उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ एक से ज्यादा मैच ड्रॉ नहीं कराए। इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका का अंक प्रतिशत 55.56 होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में एक ड्रॉ और एक जीत से फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है।