{"_id":"5d652bd98ebc3e016025de94","slug":"world-largest-stadium-gujarat-sardar-patel-cricket-stadium-at-ahemdabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के इस शहर में बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, जानें क्या है इसकी खासियत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देश के इस शहर में बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, जानें क्या है इसकी खासियत
Wed, 28 Aug 2019 11:51 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम लगभग तैयार हो चुका है। यह स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन
इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है। इस स्टेडियम में एक लाख 10 हजार से ज्यादा दर्शकों की बैठने की क्षमता है। सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भी बड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इस स्टेडियम का भूमिपूजन जनवरी 2016 में किया गया था और अब यह तैयार हो गया है। हालांकि, कुछ चीजें अभी बाकी है लेकिन इस साल के दिसंबर तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। कहा जा रहा है कि 2020 से यहां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला जाएगा। बनने के बाद विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा।
आइए जानते हैं इस स्टेडियम की खास बातें...
- विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में तीन प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलम्पिक साइज स्विमिंग पूल और एक इंडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है।
- स्टेडियम का स्ट्रक्चर ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाला हर क्रिकेट प्रेमी उस बाउंड्री को देख पाए।
- कार और स्कूटर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिसमें 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है।
- पहली बार किसी स्टेडियन में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।
- इसके अलावा 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं।
- स्टेडियम में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं।
- स्टेडियम के पास मेट्रो लाइन भी लाई गई है।
पहले भी इस स्टेडियम में दर्ज हो चुके हैं ये विश्व रिकॉर्ड
- इसी स्टेडियम में पहले भी कई मैच खेले जा चुके हैं। जब भी इसका नाम सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम ही था और यहां पर कई विश्व कीर्तिमान स्थापित हो चुके हैं।
- वर्ष 1982 में निर्मित पुराने स्टेडियम में सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन पूरे किए थे।
- कपिल देव ने यहीं पर न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली का सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट का रिकॅार्ड तोड़ा था।
- सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक यहीं लगाया था। 2011 के विश्व कप टूर्नामेंट में भारत ने इसी मैदान पर विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम का विजय रथ रोका था।