फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 black marketing of ticket bcci gets notice from Kolkata police

World Cup: कोलकाता पुलिस का बीसीसीआई को नोटिस, टिकटों की कालाबजारी को लेकर दस्तावेज जमा करने का आदेश

Sun, 05 Nov 2023 01:12 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस ने शनिवार की शाम बीसीसीआई को नोटिस जारी करते हुए टिकटों की कालाबजारी मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष को टिकटों की बिक्री की जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन
World Cup 2023 black marketing of ticket bcci gets notice from Kolkata police
BCCI - फोटो : Social Media

विस्तार

कोलकाता के ईडन गार्डेन में रविवार को खेले जाने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकटों की कालाबजारी मामले पर कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को नोटिस जारी कर टिकटों की बिक्री की जानकारी मांगी है। यह नोटिस शनिवार की शाम को जारी किया गया था, जिसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष को मैदान पुलिस स्टेशन के अधिकारी को दस्तावेज जमा करने का आदेश दिया गया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, 'बीसीसीआई के अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया था। उन्हें टिकटों की कालाबजारी को लेकर टिकट की बिक्री के सभी दस्तावेज जमा को खुद से या फिर अपने किसी अधिकारी के जरिए मंगलवार को जमा करने के लिए कहा गया था।'
विज्ञापन


पुलिस ने अबतक टिकटों की कालाबजारी मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी के साथ उन्होंने आरोपियों के स्थान से 108 टिकटें भी जब्त की है। इसके अलावा टिकटों की कालाबजारी को लेकर सात मामले भी दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed