बीसीसीआई ने 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप 2019 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया। टीम के करीब 12-13 नाम तो लगभग पहले से तय थे। वही चुने भी गए, लेकिन टीम में चुने गए दो-तीन नाम थोड़ा चौंकाने वाले रहे।
ये 15 जांबाज टीम इंडिया को बनाएंगे विश्व विजेता! जानिए सभी की ताकत और कमजोरी
- 46 दिन में इंग्लैंड और वेल्स के 11 मैदानों पर 10 टीमों के बीच होंगे 48 मुकाबले
- 30 मई इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले के साथ शुरू होगा विश्व कप
- 05 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभियान शुरू करेगी टीम इंडिया
- 14 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
विराट कोहली
ताकत
- जबरदस्त बल्लेबाज
- रन बनाने में गजब की निरंतरता
- दबाव में निखरकर खेलने की क्षमता
कमजोरी
- सब्र की कमी
- फैसला लेने और रणनीती बनाने में कमजोर
उम्र 30 साल
मैच रन औसत 100/50
227 10843 59.57 41/49
एमएस धोनी
ताकत
- टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी
- दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर
कमजोरी
- तेज गति से रन बना पाने की खोती क्षमता
- धीमे होते रिफ्लैक्सेस
उम्र : 37 साल
मैच रन औसत 100/50
341 10500 50.72 10/71
आउट किए : 434
स्टंप/ कैच : 314/ 120
रोहित शर्मा
ताकत
- बड़ी पारियां खेलने में माहिर
- इंग्लैंड में शानदार रिकॉर्ड के साथ-साथ तेज शुरुआत दिलाने की काबिलियत
कमजोरी
- निरंतरता की कमी
- तेज और स्विंग गेंदबाजी के आगे परेशानी
उम्र: 31 साल
मैच रन औसत 100/50
206 8010 47.39 22/41
शिखर धवन
ताकत
- तेज गति से रन बनाने में माहिर
- आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड
कमजोरी
- निरंतरता की कमी, खराब फॉर्म
- कमजोर फुटवर्क, स्विंग से परेशानी
उम्र: 33 साल
मैच रन औसत 100/50
128 5355 44.62 16/27