{"_id":"5cb58282bdec2213fa1fc564","slug":"maruti-suzuki-ertiga-mpv-rival-renault-triber-mpv-pictures-leaked-during-testing-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग के दौरान Renault की नई MPV Triber की फोटो लीक, मारुति अर्टिगा से है मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टेस्टिंग के दौरान Renault की नई MPV Triber की फोटो लीक, मारुति अर्टिगा से है मुकाबला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Renault Triber india launch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की अर्टिगा काफी पॉपुलर MPV है, ऐसे में Renault भी MPV सेगमेंट में अब एक और नया दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी इस साल जुलाई में अपनी नई 7-सीटर MPV को लॉन्च करने की तैयारी में है। नई MPV का नाम Renault Triber होगा और इसके लिए कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। इतना ही नहीं टेस्टिंग के दौरान Triber की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गईं हैं।
लीक हुई तस्वीरें
2 of 4
Renault Triber Leak pics
लीक हुईं तस्वीरों में नई Triber काफी कवर नजर आई। ऐसे में Triber के डिजाइन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी देखने को नहीं मिली। लेकिन इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि यह सब-4 मीटर नहीं होगी। वैसे देखने में यह कुछ-कुछ डेटसन गो प्लस की तरह भी लग रही है। इसके अलावा इसमें रूफरेल्स, रियर विंडशील्ड वाइपर और रियर स्पॉइलर दिया गया है।
मिलेगा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
3 of 4
Renault triber teaser
लीक हुई तस्वीर से यह भी पता चलता है कि नई Triber में पर्याप्त व्हीलबेस और छोटे ओवरहैंग्स भी देखने को मिलेंगे। इसका बाहरी डिजाइन कॉम्पैक्ट तो जरूर होगा, लेकिन इसमें भीतर काफी जगह मिलेगी। इसका कैबिन कैसा होगा इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि कार का कैबिन मॉडर्न डिजाइन में होगा। इसके अलावा इसमें टच स्क्रीन इन्फोटेमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्टिगा से कम होगी कीमतें
4 of 4
renault triber testing rear
MPV सेगमेंट में रेनो ने लॉजी को लॉन्च किया था, लेकिन यह गाड़ी बहुत ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई, कंपनी नई Triber के जरिये क्विड और डस्टर के बीच के गैप को पूरा करने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि नई Triber की कीमत मारुति अर्टिगा से कम हो सकती है। कंपनी इसे 5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।